IPL 2022 के 57वें मैच में गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनने के इरादे से मैदान पर उतरी हैं। जहाँ टॉस के बॉस बने हार्दिक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया जहाँ पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 144 रन बनाए। गुजरात की तरफ से शुभमन गिल ने आईपीएल सीजन-15 का अपना चौथा अर्धशतक पूरा करते हुए नाबाद 63 रन की पारी खेली। जहाँ उन्होंने 7 चौके लगाए । वहीँ विपक्षी टीम लखनऊ की ओर से तेज गेंदबाज आवेश खान ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए ।
गुजरात की पारी की बात की जाये तो गुजरात की शुरुआत धीमी रही । सलामी बल्लेबाज़ ऋद्धिमान साहा 5 रन बनाकर मोहसिन खान के हाथों आउट हुए । आवेश खान ने मैथ्यू वेड जो की ले में लग रहे थे उनका विकेट (10) रन पर चटकाया ।कप्तान हार्दिक पंड्या को आवेश खान ने क्विंटन डि कॉक के हाथों कैच करवाया । डेविड मिलर 26 रन बनाकर आउट हुए ।
इस दौरान मैच में ऐसा भी पल आया जब मैच में लेग साइड में फील्डिंग कर रहे आयुष चकमा खा गए जब वोट के बाद मैदान पर गेंद गिरने के साथ टर्न गयी और जिस दिशा में आयुष थे उससे 90 डिग्री से अधिक गेंद टर्न लेकर चौके की ओर चली गई ।
19 वीं ओवर की तीसरी गेंद पर ऐसा हुआ जब आवेश खान ने राहुल तेवतिया को गेंद फेकि और लेग साइड पर राहुल तेवतिया ने जोर से बल्ला घुमाया और गेंद फील्डिंग पर तैनात आयुश के ठीक सामने गिरी गेंद को पकड़ने से पहले ही गेंद ने दिशा बदली और सीमा रेखा के बहार गेंद घूमती हुई निकल गई ।
— Promaxx (@Promaxx15) May 10, 2022
इससे आवेश खान के साथ आयुष भी बेहद हैरान हुए । जहाँ गेंद ने गिरने के साथ स्पिन कर आयुष को छकाते हुए सीमा रेखा का बहार चली गई ।
लखनऊः क्विंटन डिकॉक, केएल राहुल (कप्तान), दीपक हुड्डा, क्रुणाल पंड्या, आयुष बडोनी, मार्कस स्टोइनिस, जेसन होल्डर, दुष्मंता चमीरा, आवेश खान, मोहसिन खान, करण शर्मा।
गुजरातः रिद्धिमान साहा, शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या, मैथ्यू वेड, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, यश दयाल, आर साई किशोर, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी।







