वीडियो: राशिद खान की फिरकी और साहा की फुर्ती ने किया क्रुणाल को आउट, क्रुणाल की हुई बत्ती गुल 

0
137
views
Rashid Khan's spin and Saha's quickness make Krunal out
PC: IPL/Twitter

गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच आई पी एल 2022 का 57 वां मैच खेला गया । जहाँ गुजरात ने लखनऊ को 62 रन से रौंदकर प्लेऑफ में प्रवेश करने वाली पहली टीम बन गयी है । इससे पहले  गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और स्लो विकेट पर 20 ओवर में 144/4 रन बनाये । जिसके जवाब में लखनऊ की टीम 13.5 ओवर में 82 रनों पर सिमट गई ।



गुजरात की शुरुआत निराशाजनक रही। सलामी बल्लेबाज़ ऋद्धिमान साहा 11 गेंदों पर 5 रन बनाकर आउट हुए ।  मैथ्यू वेड 10 रन बनाये । कप्तान हार्दिक पंड्या ने 11 रन की पारी खेली ।  डेविड मिलर ने आखिरी में 26 रन बनाकर गुजरात का स्कोर सम्मानजनक  स्टोथी में पहुंचाया । वहीँ लखनऊ की ओर से आवेश खान ने 2 विकेट चटकाए ।

लखनऊ की ओर से दीपक हूडा ने 27 और आवेश खान ने 12 रन की पारी खेली । ताश के पाते जैसे लखनऊ के विकेट गिरे । जहाँ राशिद खान ने 4 विकेट हासिल किये । किशोर और यश को 2-2 विकेट मिले ।



क्रुणाल के आउट होने की घटना पारी के आठवें ओवर की तीसरी गेंद की है । जहाँ गेंदबाज़ राशिद खान के  ओवर के दूसरी गेंद  क्रुणाल पांड्या ने मिस किया उसके ठीक बाद राशिद खान ने ओवर की तीसरी गेंद पर  क्रिच के बहार निकलकर हवाई शॉट खेलने की मंशा से जरनल बाहर निकले और राशिद ने इसे समझते हुए गुगली गेंद कर दी और गेंद क्रुणाल से दूर गई इसका मौका उठाकर साहा ने उन्हें फुर्ती के साथ स्टंप कर चलता किया ।इससे पहले कि क्रुणाल संभलकर  वापसी होते रिद्धिमान साहा ने उन्हें स्टंप आउट करके वापिस भेजा ।

 

 

इस जीत के साथ लखनऊ की टीम दूसरे स्थान पर 16 अंकों के साथ आ गई है ।वहीँ गुजरात की टीम इस जीत के  18 अंक के साथ प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है ।

लखनऊः क्विंटन डिकॉक, केएल राहुल (कप्तान), दीपक हुड्डा, क्रुणाल पंड्या, आयुष बडोनी, मार्कस स्टोइनिस, जेसन होल्डर, दुष्मंता चमीरा, आवेश खान, मोहसिन खान, करण शर्मा।



गुजरातः रिद्धिमान साहा, शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या, मैथ्यू वेड, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, यश दयाल, आर साई किशोर, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here