आईपीएल 2022 का आज 57वां मैच में गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 62 रन से हरा कर प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गयी है ।पुणे के एमसीए स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल के नाबाद 63 रन की पारी के बल पर गुजरात ने 4 विकेट खोकर 144 रन बनाए। जीत के लिए 145 रन का पीछा करने उत्तरी लखनऊ की टीम महज 82 रन पर आल आउट हो गई । लखनऊ की तरफ से आवेश खान ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए ।
लखनऊ की ओर से दीपक हुड्डा ने सर्वाधिक 27 रन की पारी खेली । 145 रन के छोटे स्कोर का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम के 2 विकेट 24 रन पर गिर गए जहाँ क्विंटन डीकॉक 11 और कप्तान केएल राहुल 8 रन पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद ताश के पत्तों की तरह विकेट का पतन हुआ । केवल 3 प्लेयर की दही का आंकड़ा पार कर पाए। गुजरात के शानदार लेग स्पिनर गेंदबाज़ राशिद खान ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए । यश दयाल और आर साई किशोर को भी 2-2 सफलता मिली ।
इस जीत के साथ गुजरात प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है । जहाँ गुजरात के 18 अंक हैं ।
मैन ऑफ द मैच

शुभमन को मैन ऑफ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया जहाँ उन्होंने नाबाद 63 रन का योगदान दिया था । जहाँ उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके लगाए ।
57 वें मैचों बाद ऑरेंज कैप की टॉप-10 की सूची में उलटफेर

आईपीएल के 57 वें मैच के समाप्ति के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप- 10 प्लेयर की सूची में बड़ा बदलाव देखने मिल रहा है । जहाँ शुभमन गिल लखनऊ के खिलाफ 63 रन की पारी खेलकर चौथे स्थान पर 384 रन के साथ आ चुके हैं । जहां उन्होंने शिखर धवन को पछाड़ दिया है।
बटलर टॉप पर 618 रन के साथ हैं और उन्हें दूसरे नंबर बैठे लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान लोकेश राहुल 459 रन के साथ हैं । तीसरे स्थान पर फाफ डुप्लेसिस 389 रन के साथ हैं । वार्नर 375 रन के साथ छठे स्थान पर हैं । क्विंटन डि कॉक 7वें स्थान पर 355 रन के साथ हैं । दीपक हुड्डा आठवें पायदान पर आ गए हैं जहाँ उन्होंने 12 मैच में 347 रन बनाये हैं ।
57 वें मैच के बाद पर्पल कैप की लिस्ट के टॉप-10 गेंदबाज़

57 वें मैच के बाद पर्पल कैप की टॉप 10 की लिस्ट में बड़ा उलटफेर नीचे क्रम में देखने मिला है ।जहाँ यजुवेंद्र चहल 22 विकेट के साथ टॉप पर बने हुए हैं । वहीँ आवेश खान 8 वें स्थान पर 2 विकेट गुजरात के खिलाफ लेकर आ गए हैं । आवेश खान के 10 मैच में 16 विकेट हैं । हसरंगा दूसरे स्थान पर 21 विकेट के साथ आ गए हैं ।
राबाडा 18 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं । चौथे स्थान पर अब कुलदीप यादव 18 विकेट के साथ हैं । पांचवें पायदान पर नटराजन 17 विकेट के साथ हैं । छठे स्थान पर खलील अहमद 16 विकेट के साथ मौजूद है। जहाँ काटें की टक्कर हसरंगा और चहल के बीच देखने मिल रही है ।
पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा बदलाव

पॉइंट्स टेबल की बात की जाये तो 18 अंक के साथ गुजरात टॉप पर है । वही आईपीएल सीजन 15 की गुजरात पहली टीम बानी है जो प्लेऑफ में जा चुकी है । दूसरे स्थान पर लखनऊ की टिया, 16 अंक के साथ है । तीसरे स्थान पर राजस्थान 14 अंक के साथ हैं । चौथे स्थान पर बैंगलोर 14 अंक के साथ है ।







