17 मैच हुए समाप्त, CSK की चौथी हार, बटलर की बादशाहत कायम, नटराजन ने राशिद को पछाड़ा, देखें ऑरेंज-पर्पल कैप की टॉप-10 की लिस्ट

0
101
views
17 matches ended, CSK's fourth loss, Butler's reign prevailed, Natarajan beat Rashid, see Orange-Purple Cap's top-10 list

आईपीएल 2022 के 17वें मैच में  चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से हुआ । टॉस हारकर चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के समक्ष 155 रन का लक्ष्य रखा । जिसके जवाब में हैदराबाद की टीम ने ये मैच 8 विकेट से जीतकर अपना आईपीएल 2022 का पहला मुकाबला जीता ।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 154 रन बनाए। चेन्नई की ओर से मोईन अली ने सर्वाधिक 35 गेंदों पर 48 रन की पारी खेली। कप्तान रवींद्र जडेजा 15 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हुए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम से सर्वाधिक रन अभिषेक ने बनाये । जहाँ उन्होंने 50 गेंद पर 75 रन बनाये । चेन्नई की ओर से मुकेश और ब्रावो को एक एक सफलता मिली । वहीँ सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-10 की सूची में जहाँ शिवम् दुबे टॉप-10 में एंट्री कर सकते थे वहीँ

17 मैचों के बाद ऑरेंज कैप की सूची

POS PLAYER MATCHES INNS RUNS AVG SR 4S 6S
1 बटलर 3 3 205 102.50 143.36 14 14
2 शुभमन गिल 3 3 180 60.00 166.67 17 5
3 लियम लिविंग स्टोन 4 4 162 40.50 190.59 13 12
4 ईशान किशन 3 3 149 74.50 133.04 17 3
5 क्विंटन डि कॉक 4 4 149 37.25 135.45 19 2
6 लोकेश राहुल 4 4 132 33.00 129.41 9 5
7 दीपक हुड्डा 4 4 130 32.50 136.84 10 6
8 धवन 4 4 127 31.75 129.59 14 3
9 फाफ डुप्लेसिस 3 3 122 40.67 150.62 9 7
10 तिलक वर्मा 3 3 121 60.50 161.33 9 7

 

चेन्नई के शिवम् दुबे ने आज 3 रन की पारी खेली और वे अब 11वें स्थान पर 112 रनों के साथ हैं । हालाकिं आज वह टॉप-10 के अंदर अपनी जगह बना सकते थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ ।बटलर 3 मैचों में 205 रनों के साथ टॉप पर क़याम  हैं । दूसरे स्थान पर शुभमन गिल 180 रनों के साथ हैं । तीसरे स्थान पर  लिविंगस्टोन 162 रनों के साथ हैं । चौथे स्थान पर ईशान किशन चौथे स्थान पर 149 रनों के साथ बने है। पांचवें स्थान पर क्विंटन डि कॉक 149 रन के साथ हैं ।

17 मैच के बाद पर्पल कैप की टॉप-10 की लिस्ट

POS PLAYER MATCHES OVERS BALLS WKTS AVG
1 उमेश यादव 4 16.0 96 9 9.33
2 चहल 3 12.0 72 7 9.00
3 राहुल चाहर 4 16.0 96 7 14.43
4 आवेश खान 4 14.4 88 7 18.14
5 कुलदीप यादव 3 11.4 70 6 13.50
6 मोहम्मद शमी 3 12.0 72 6 15.17
7 हसरंगा 3 12.0 72 6 15.33
8 नटराजन 3 12.0 72 6 16.50
9 मिल्स 3 10.0 60 6 16.50
10 राशीद खान 3 12.0 72 5 15.80

 

नटराजन पर्पल कैप की सूची में राशीद को पछाड़ कर आठवें स्थान पर आ गए हैं ।उमेश यादव टॉप पर 9 विकेट के साथ बने हुए हैं । चहल 7 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं । तीसरे स्थान पर राहुल चाहर 7 विकेट के साथ हैं ।आवेश खान चौथे स्थान पर 7 विकेट के साथ हैं ।

17 मैच के बाद : पॉइंट्स टेबल पर एक नजर

टीम  मैच  जीत  हार  पॉइंट 
कोलकाता  4 3 1 6
गुजरात  3 3 0 6
लखनऊ  4 3 1 6
राजस्थान 3 2 1 4
बैंगलोर 3 2 1 4
पंजाब किंग्स  4 2 2 4
दिल्ली 3 1 2 2
हैदराबाद  3 1 3 2
चेन्नई 4 0 4 0
मुंबई इंडियंस 3 0 3 0

 

गुजरात की टीम  जीत  की हैट्रिक लगकर अंकतालिका में दूसरे स्थान पर काबिज हो चुके हैं । वही लगातार चार हार के बाद चेन्नई 9 वें स्थान पर आ गई है । वहीँ हैदराबाद की टीम 2 अंक के साथ आठवें स्थान पर आ गई है ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here