आईपीएल 2022 का 51 वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है ।जहां हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया ।बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस में निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए ।
जहां सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और 28 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के की मदद से 43 रनों की पारी खेली ।वहीं ईशान किशन ने 29 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 45 रन बनाए। टिम डेविड ने 21 गेंदों पर 2 चौके और 4 छक्के की मदद से 44 रन बनाए।
वह इस मैच में आकर्षण का केंद्र रोहित शर्मा रहे जो कि काफी समय के बाद अपने पुराने ले में लगे हालांकि वह अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए लेकिन उनका आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट रहा, जहां डीआरएस लेकर हार्दिक पांड्या ने मैच का रुख गुजरात की ओर मोड़ दिया आगे ख़बर विस्तार से।
हिट मैन ने बनाए आतिशी 43 रन
हिटमैन रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए पहले ईशान किशन के साथ 45 गेंदों पर 74 रनों की साझेदारी निभाई ।वहीं उन्होंने अपनी पारी में दो शानदार छक्के जड़े। रोहित शर्मा ने इस सीजन 10 पारियों में कुल 198 रन बना लिए हैं। वह आईपीएल 2022 में रोहित शर्मा का यह सब सर्वाधिक स्कोर रहा। हालांकि वह राशिद खान का शिकार बने। अगर वह आज टिक जाते तो टीम का स्कोर 200+ होता ।
आठवें ओवर में राशिद खान ने दिया झटका
मुंबई इंडियंस को राशिद खान ने पहला झटका वे शर्मा का विकेट लेकर दिया। जहां आठवें ओवर में रोहित शर्मा के खिलाफ राशिद ने अपील की लेकिन इस अपील को सिरे से खारिज कर दिया गया लेकिन तुरंत राशिद ने हार्दिक को डीआरएस लेने के लिए आग्रह किया और तुरंत हार्दिक ने डीआरएस पर मोहर लगा दी।
— Cricket IPL (@CricketIPL20) May 6, 2022
थर्ड अंपायर के अनुसार रोहित शर्मा एलबीडब्ल्यू करार किए गए। तरह रोहित शर्मा आउट हुए वहीं उनकी पत्नी रितिका बेहद हताश नजर आई।







