आईपीएल 2022 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियन गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है जहां गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया ।वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने शानदार शुरुआत की जहां पावर प्ले में रोहित शर्मा और इशान किशन ने मिलकर 63 रन जोड़े। गुजरात को जीत के लिए 178 रन का लक्ष्य दिया है ।
रोहित शर्मा 28 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के लगाकर 43 रनों पर आउट हुए, उनका विकेट राशिद खान ने लिया। रोहित शर्मा ने 153 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। इन सबके बीच मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करने भारत के सुपरस्टार रणवीर सिंह आये । जहाँ वे मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करते हुए दिखे ।वहीं रोहित शर्मा के छक्के पर वे नाचते हुए पवेलियन में दिखाई पड़े, जहां पूरी जोश के साथ मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे थे।
पावर प्ले में मुंबई इंडियंस ने की धमाकेदार शुरुआत
रोहित शर्मा एंकर की भूमिका में लगे एवं पहले से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दिए रोहित शर्मा ने 153 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 2 गगनचुंबी छक्के जड़े ।वहीं पांच चौके की मदद से 28 गेंदों पर 43 रनों की शानदार पारी खेली। आईपीएल 2022 में रोहित शर्मा ने खेली गई कुल 10 पारियों में 198 रन बनाए हैं। गौरतलब है कि रोहित शर्मा का खेले गए इस 10 मुकाबलों में सर्वाधिक स्कोर 43 रनों का रहा।
ईशान किशन और रोहित शर्मा के बीच हुई शानदार अर्धशतकीय साझेदारी
गौरतलब है कि लंबे समय से साझेदारी के लिए तरस रहे मुंबई इंडियंस को आखिरकार रोहित शर्मा और इशान किशन ने शानदार शुरुआत दी ।जहां पावर प्ले में उन्होंने 63 रन जोड़े ।वही पहले विकेट के लिए दोनों ने मिलकर 45 गेंदों का सामना करते हुए 74 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की ।आईपीएल 2022 का यह पावर प्ले में मुंबई इंडियंस का सर्वाधिक स्कोर भी रहा।
104 मीटर के छक्के पर झूमे रणवीर सिंह
— Eden Watson (@EdenWatson17) May 6, 2022
रोहित शर्मा ने शानदार लय में आक्रामक पारी खेलते हुए 2 छक्के लगाए। जाएं एक स्कूप सिक्स शमी की ओवर में लगाया। तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने शमी के तेज गेंद का फायदा लेते हुए छक्का जड़ा दिया। जिसके बाद रणवीर सिंह इस छक्के को एंजॉय करते नजर आए और मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करते मैच के दौरान नजर आए।







