न्यूजीलैंड और आयरलैंड के बीच हुए बेलफास्ट के मैदान पर पहले टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने 31 रन से रौंद कर श्रृंखला में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है । जहाँ आयरलैंड ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया । जहाँ पहले बल्लेबाज़ी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाये । लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड ने 142 रनों पर सिमट गई और न्यूजीलैंड की टीम ने 1-0 से बढ़त बना लिया है ।
मैच का लेखा जोखा
न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) नेे आतिशी अर्धशतकीय पारी खेली जहाँ उन्होंने 52 गेंद पर 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 69 रन की नाबाद पारी खेली । इसके बाद उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ का खिताब से नवाज़ा गया ।
आयरलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया । ब्लैक कैप्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 173 रन का स्कोर खड़ा किया लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी के धारधार गेंदबाज़ी की और आयरलैंड को 142 रन पर रोक दिया।
ख़राब शुरुआत के बाद संभली न्यूजीलैंड की टीम
पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत खराब रही थी जहाँ न्यूजीलैंड ने पहले 3 विकेट 38 रन और अपने पहले 4 विकेट 54 रन पर खो चुकी थे । वहीँ टीम को अब साझेदारी के साथ एक आतिशी पारी की दरकार थी जो की जिमी नीशम ने दी ।
दोनों ने मिलकर टीम का स्कोर 100 रन पर पहुंचाया जहाँ नीशम ने 16 गेंद पर 29 रन की आतिशी पारी खेली । वहीँ ग्लेन फिलिप्स ने 52 गेंद में 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 69 रन बनाये और टीम का स्कोर 173 रन तक पहुंचाया ।आयरलैंड की ओर से लिटिल ने 4 ओवर में 35 रन देकर 4 विकेट चटकाए ।
आयरलैंड की भी हुई ख़राब शुरुआत
न्यूजीलैंड टीम गेंदबाज़ों ने आयरलैंड के बल्लेबाज़ों को सेट होने का मौका नहीं दिया और पहले 4 विकेट 37 रनों पर आउट कर आयरलैंड की टीम को बैकफुट पर धकेला। जहाँ कर्टिस कैंफर (29) और मार्क एडेयर (25) ने संघर्ष करने की कोशिश की लेकिन वे भी चलते बने ।
नियमित अंतराल पर विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा लॉकी फर्ग्युसन ने 14 रन देकर चार विकेट लिए । जिमी नीशाम ने 19 रन पर दो विकेट हासिल किये और कप्तान मिशेल सेंटनर ने 36 रन देकर 2 सफलता अर्जित की ।
प्लेयर ऑफ़ द मैच

ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) नेे 52 गेंद पर 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 69 रन की नाबाद पारी खेली और उन्हें मैन ऑफ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया ।
मल्टीबैग्गार ऑफ़ द मैच

मल्टीबैग्गार ऑफ द मैच का ख़िताब भी ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips)को दिया गया । जहाँ उन्होंने सर्वाधिक 7 चौके जड़े ।







