पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में गाले के मैदान पर पाकिस्तान के लेग स्पिनर यासिर शाह ने कमाल कर दिया जहाँ उनकी एक गेंद ने क्रिकेट को चाहने वाले और फैंस को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व फिरकी किंग स्पिनर गेंदबाज़ शेन वार्न की याद ताजा कर दी है। जहाँ गेंद 23 डिग्री घूमकर मेंडिस का विकेट ले उड़ी। आगे खबर विस्तार से ।
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय किया । जहाँ फली पारी में श्रीलंका ने 222 रन बनाये । वहीँ इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम अपने पहली पारी में 218 रनों पर सिमट गई । जहाँ बाबर आज़म ने शानदार शतक जड़ा । वहीँ दूसरी पार में श्रीलंका ने 339 रन बनाये और पाकिस्तान को जीत के लिए 344 रन का टारगेट दिया ।

खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान ने चौथे दिन लंच तक बिना विकेट खोये 68 रन बना लिए थे और अब्दुल्लाह 41 और इमाम अल हक़ ने 25 रन बनाकर मैदान पर मौजूद हैं ।
श्रीलंका की पारी का 56वां ओवर लेकर यासिर शाह आये । जहाँ कुशाल मेंडिस 76 रनों पर बल्लेबाज़ी कर पूरी तरह से सेट हो चुके थे । वहीँ यासिर ने इस ओवर में अपनी फिरकी से मेंडिस को क्लीन बोल्ड कर दिया और जो गेंद उन्होंने फेंकी वो अद्भुत थी । उस गेंद को अब बॉल ऑफ़ द सेंचुरी का नाम दिया जा रहा है । जहाँ गेंद ने पिच पर पड़ने के साथ 23 डिग्री काटा बदला और मेंडिस के बल्ले को छकाते हुई सीधी स्टंप्स से जा लगी ।
आपको बता दें की शेन वार्न ने सबसे पहले बॉल ऑफ़ द सेंचुरी की थी जहाँ उन्होंने इंग्लैंड के माइक गैटिंग को फिरकी में फसाकर चारो खाने चीत किया था और पवेलियन भेजा था। वहीँ यासिर शाह की गेंद ने फिर से वार्नर की याद तजा कर दी । यासिर ने दूसरी पारी में 29 ओवर फेके जिसमें उन्होंने 122 रन दिए और 3 विकेट चटकाए ।
वीडियो
Ball of the Century candidate❓
Yasir Shah stunned Kusal Mendis with a stunning delivery which reminded the viewers of Shane Warne’s ‘Ball of the Century’.#SLvPAK pic.twitter.com/uMPcua7M5E
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) July 18, 2022







