वीडियो: हार के बाद ड्रेसिंग रूम में बाबर आजम ने दी चेतावनी ” कोई किसी पर हार के लिए उंगली नहीं उठाएगा” कोने में सर झुकाए नवाज को दी ये सलाह

0
92
views
Babar Azam said in the dressing room after the defeat,
PC: ICC

भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांच से बारे इस मैच में आखिरकार भारत ने इस दिलों की धड़कने बढ़ा देने वाले मुकाबले में 4 विकेट से पाकिस्तान को रौंद दिया है। जहां हार के बार एक तरफ भारतीय खेमा खुशी से जश्न में डूबी थी वहीं पाकिस्तान के खेमें में मातम पसरा था। जहां हार के बाद बाबर आजम और बैटिंग कोच मैथ्यू हेडन ने ड्रेसिंग रूम में मातम में डूबी पाकिस्तानी टीम को नसीहत देते हुए कई बातें की। जहां आखिरी ओवर में 16 रन ना बचाने वाले नवाज पर बाबर आजम ने जोर देकर कई बातें कह डाली, जिसकी विस्तार पूर्वक बातें आग दी है हैं।

भारत ने टॉस जीतकर पाकिस्तान की टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन बनाए जिसके जवाब में भारत में 6 विकेट पर 160 रन बनाकर मैच को अपने नाम।कर टी 20 वर्ल्ड कप का जबरदस्त आगाज कर दिया है।

विराट कोहली और हार्दिक के शतकीय साझेदारी और विराट के 53 गेंद पर चार छक्के और 6 चौके की मदद से 82 नाबाद रन की पारी और हार्दिक के नंबर 6 पर आकर 37 गेंद में 40 रन की बहुमूल्य पारी की बदौलत भारत ने 159 रन के लक्ष्य को चेज कर लिया है। जहां आखिरी तीन ओवर में भारत ने कोहली के दम पर 48 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया।

ड्रेसिंग रूम में बाबर ने कही यह बात

Babar Azam said in the dressing room after the defeat, "No one will point a finger at anyone for defeat", this advice given to Nawaz bowing his head in the corner
PC: ICC

मैच के हारने के उपरांत ड्रेसिंग रूम की हालत बेहाल थी जहां सभी प्लेयर हताश और निराश ड्रेसिंग रूम में थे। वहीं पहले बल्लेबाजी कोच हेडन ने टीम को संबोधित कर सांत्वना दी तो बाबर आजम ने कहा की ” हमने अच्छा खेला। बहुत अच्छा मैच हुआ हमने एफर्ट थी जो हमारे हाथ में था। हमें सीखना है हमें गिरना नहीं है। अभी टूर्नामेंट शुरू हुई है। आगे काफी मुकाबले हैं। ये याद रखो। कोई भी गिरे ना, हम किसी एक प्लेयर की वजह से नहीं हारे, हम सब हारे हैं।

कोई भी किसी पर उंगली ना उठाए की की इसकी वजह से हारे या उसकी वजह से हारे, इस टीम में ये नहीं होना चाहिए, टीम में तौर पर हारे और टीम के तौर पर हम जीतेंगे। हमें साथ रहना है। याद रखना।

अच्छी प्रदर्शन भी हुए हैं वो भी देखो बोहत अच्छी अच्छी प्रदर्शन भी हुई हैं। हां जो गलतियां हैं वो हमे सुधारनी है। हमने ऊपर काम करना है।

खासकर नवाज कोई मसला नहीं है। तुम मेरे लिए मैच विनर हो, मेरा भरोसा हमेशा तुम पर है। गेम दवाब भरा था, लेकिन मैच काफी करीब तक ले गए वेरी वेल डन।जो हुआ यहीं तक रखो, कल से नई शुरुआत करेगें। टीम के तौर पर हम अच्छा खेले।

विडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

;