वीडियो: नवाज के इस NO BALL ने पलटकर रख दिया पूरा मैच, अंपायर के निर्णय पर उठ गए सवाल!

0
89
views

भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर संडे को जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला जहां भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 159 रन बनाए जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने इस मुकाबले को आखिरी गेंद पर 4 विकेट से जीता और विश्व कप 2022 की धमाकेदार शुरुआत की। वहीं दिलों की धकड़कनों को तेज कर देने वाले इस मैच में नो बॉल को लेकर बड़ा बवाल मचा। वहीं क्रिकेट फैंस का खेमा भी दो गुटों में इसे लेकर बट चुका है।

आखिरी 18 गेंद में चाहिए थे 48 रन

आखिरी 18 गेंद में भारतीय टीम को जीत के लिए 48 रन की दरकार थी। जहां आखिरी 3 ओवर में गेंद बाजी के विकल्प के तौर पर शाहीन अफरीदी, रउफ और नवाज बचे हुए थे।

18 वें ओवर में शाहीन अफरीदी को हार्दिक और विराट कोहली ने मिलकर 17 रन ठोक दिए। जहां कोहली ने शाहीन के ओवर में 3 जबरदस्त चौके ठोके।

19 वें ओवर में रउफ के ओवर में कोहली ने अंतिम दो गेंद में दो जबरदस्त छक्के जड़े और कुल 15 रन इस ओवर में बनाए।

20 वें ओवर में जीत के लिए 16 रन बनाने थे। जहां नवाज की चौथी गेंद नो बॉल गई और वहां से मैच भारत के पंजे में आने लगा। जहां नो बॉल पर विराट ने छक्का जड़ा। ठीक उसके बाद वाली गेंद वाइड हुई। उसके बाद वाली गेंद स्टंप्स पर लगी और बाय के 3 अहम रन विराट ने दौड़कर पूरे किए। इसके ठीक बाद कार्तिक को मोहम्मद रिजवान ने स्टंप किया और अब एक गेंद पर जीत के लिए 2 रन चाहिए थे की फिर से नवाज ने वाइड गेंद डाल दी। जहां अब 1 गेंद पर एक रन की दरकार थी। वहीं अश्विन ने एक रन बनाकर मैच को भारत के नाम किया।

No ball पर छिड़ी बहस

Nawaz's NO BALL overturned the entire match, questions were raised on the decision of the umpire!

जिस गेंद को नो बॉल घोषित की गई उपर कई क्रिकेट दिग्गज ने सवाल उठा दिए हैं। जहां कमर से ऊपर है गेंद को अंपायर ने नो बॉल घोषित किया लेकिन बाबर ने इस पर सवालिया निशान लगा दिया और मैच कुछ समय के लिए रुका रहा। वहीं शोएब अख्तर, ब्रैड हॉग ने इसे गलत करार दिया। हालांकि एक no ball किस कदर भारी पड सकता है वो इस मैच से पाकिस्तान को जरूर पता चल गया होगा।

विडियो

;

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here