विडियो: 7 चौका 6 छक्का, विराट-हार्दिक के रनों की आतिशबाजी से जगमगाई मेलबर्न, PAK के जबड़े से छीनी जीत, जानिए आखिरी ओवर का रोमांच  

0
78
views
7 fours 6 sixes, Melbourne lit up with fireworks from Virat-Hardik's runs, PAK's jaw-dropping victory, know the thrill of the last over
PC: ICC

सुपर संडे को  टीम इंडिया ने पाकिस्तान को टी 20 2022 के पहले अपने मुकाबले में 4 विकेट से रौंदकर छोटी दिलवाली को यादगार बना दिया है । जहाँ भारतीय टीम के रणबाकुरों ने पाकिस्तान से मिली  पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में मिली हार का हिसाब अब पूरी तरह से चुकता कर लिया है । MCG स्टेडियम में कुल 94000 दर्शकों ने इस रोमांच से भरपूर मैच के गवाह बने ।

टॉस हारकर भारतीय टीम ने गेंदबाज़ी का चुनाव किया , जहाँ पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने 8 विकेट पर 159 रन बनाये । जहाँ इस पिच पर पाकिस्तान के तगड़े गेंदबाज़ी यूनिट के खिलाफ यह कतई आसान नहीं था । लेकिन वो कहावत है ना ‘ जहाँ मैटर बड़े होते हैं वहां कोहली खड़े होते हैं ” . वहीँ किया विराट कोहली ने , जहाँ मेलबोर्न में कोहली संग हार्दिक ने 113 रन की साझेदारी कर पाकिस्तान के जबड़े से जीत को छीन लिया ।

विराट के बल्ले से निकले तूफानी रन

7 fours 6 sixes, Melbourne lit up with fireworks from Virat-Hardik's runs, PAK's jaw-dropping victory, know the thrill of the last over
PC: BCCI

रन मशीन विराट  कोहली ने 53 गेंद पर 82 रन की ऐतिहासिक नाबाद पारी खेली। जहाँ उन्होंने 4 छक्के और 6 चौके जड़े । वहीँ हार्दिक ने 37 गेंद में 40 रन बनाये । विराट के चमत्कारी पारी की बदौलत भारतीय टीम ने आखिरी 18 गेंद  पर 48 रन ठोककर मैच को अपने नाम किया ।

आखिरी ओवर का रोमांच, 16 रन की थी दरकार …

19.1: नवाज की पहली ही गेंद पर हवाई शॉट खेलने के चक्कर में हार्दिक पंड्या ने निजी 40 रन के स्कोर पर बाबर आज़म को कैच थमा बैठे ।
19.2: कार्तिक ने एक रन लॉन्ग ऑन दिशा में  लेकर स्ट्राइक कोहली ने अपने पास रखी।
19.3: कोहली ने तीसरे गेंद पर  2 रन बटोरे। जहाँ अब तक मैच में  पाकिस्तान की टीम हावी थी।
19.4: नवाज की चौथी  गेंद जो की कमर से ऊपर थी उसपर कोहली  डीप स्क्वायर लेग की दिशा में हवाई शॉट खेलकर गेंद को स्टैंड्स में पहुंचा दिया।  गेंद को नो बॉल भी घोषित की गई ।

19.4:  नवाज ने वाइड बॉल फेंक दी और फ्री हिट की मान्यता चालू रही ।

19.4: फ्री हिट की गेंद पर कोहली बोल्ड हो गए, लेकिन बाय के दौड़कर 3 रन वसूल लिए । जहाँ कार्तिक और कोहली की जबरदस्त जुगलबंदी देखने लायक रही ।

19.5: मैच में पानवी गेंद पर ट्विस्ट आया जब दिनेश कार्तिक स्वीप खेलने के चक्कर में मोहममद रिज़वान के हाथों स्टंप हो गए।

19.6: अश्विन को नवाज ने वाइड बॉल डाली और स्कोर अब बराबर पर आकर खड़ा हो गया ।

19.6: अश्विन ने नवाज की आखिरी गेंद को मिड ऑफ ऊपर से खेलकर भारत को  मैच जिता दिया।

विडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

;

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here