India vs पाकिस्तान भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का आगाज पाकिस्तान को 4 विकेट से रौंदकर किया । जहाँ जीत के बाद राहुल द्रविड़ का जबरदस्त सेलिब्रेशन काफी चर्चा बटोर रहा है । जीत के नायक रहे विराट कोहली और हार्दिक। टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 159/8 बनाये । जहाँ लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारतीय टीम ने 31 रन पर 4 विकेट खो चुकी थी और सभी की आस विराट और हार्दिक पर तिकी थी ।
जहाँ हार्दिक के साथ मिलकर विराट ने 113 की पार्टनरशिप कर भारतीय टीम को मैच में वापसी करने का बड़ा मौका दिया । आखिरी ओवर में जीत के लिए जब 16 रन चाहिए थे, तब विराट ने नवाज़ के नो बॉल पर छक्का लगाकर टीम को जीत की राह पर मोड़ दिया और बाकि काम आश्विन के चालाकी ने कर दिया । जहाँ वाइड गेंद को छोड़ना और आखिरी एक गेंद पर मिड ऑफ पर हवाई शॉट खेल एक रन लेकर भारत को 4 विकेट से यादगार जीत दिलाई ।
विराट कोहली ने आलोचकों का मुँह तो बंद किया यह भी साबित कर दिया कि उन्हें मॉडर्न क्रिकेट का किंग क्यों कहा जाता है। कोहली ने 53 गेंद पर 82 रन की ऐतिहासिक विराट पारी खेल सभी क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया ।
जीत की उम्मीद बने हार्दिक और विराट
एक समय जीत की उम्मीद खो चुकी भारतीय टीम को हार्दिक और विराट के विश्वास ने जिताया ।भारत ने आखिरी 18 बॉल पर 48 रन बनाए। अंतिम ओवर में तो हर बॉल पर फैंस की सांसें थम रही थी। चलिए इस ओवर के पूरे रोमांच फिर से जीते हैं…
आखिरी ओवर में रोहित और द्रविड़ दिखे थे व्याकुल

आखिरी ओवर का रोमांच, जब जीत के लिए 6 गेंद में चाहिए थे 16 नायब रन
19.1: नवाज की पहली ही गेंद पर कवर की दिशा में हवाई शॉट खेलने के चक्कर में हार्दिक पंड्या बाबर को कैच थमा बैठे ।
19.2: कार्तिक ने लॉन्ग ऑन दिशा में एक रन लिया। अब स्ट्राइक पर विराट कोहली आये ।
19.3: नवाज की तीसरी गेंद पर लॉन्ग ऑन पर तेजी से विराट कोहली भाग कर 2 रन लिए ।
19.4: नवाज की गेंद पर विराट कोहली ने डीप स्क्वायर लेग की दिशा में गेंद को स्टैंड्स में पहुंचा कर छक्का अर्जित किया और चुकी गेंद कमर से ऊपर थी इसलिए इसे नो बॉल करार दिया गया । इस दौरान बाबर आज़म की टोली अंपायर के साथ थोड़ी तकरार भी दिखे ।
19.4: कोहली फुल टॉस गेंद पर बोल्ड हुए लेकिन फ्री हिट होने की वजह से वो आउट नहीं हुए।aur भागकर बाय के 3 रन लिए । जहाँ अब भाग्य भारत के पक्ष में दिखा ।
19.5: स्वीप खेलने के प्रयास में कार्तिक स्टंप हुए और मैच में फिर ट्विस्ट आने लगा ।
19.6: नवाज ने आश्विन को चकमा देने के लिए लेग साइड में डाली लेकिन गेंद वाइड बॉल हुई और स्कोर बराबर पर आ गया ।
19.6: अश्विन स्ट्राइक पर थे और उन्होंने नवाज की गेंद को मिड ऑफ के ऊपर से खेलकर भारत को 4 विकेट से मैच को जिता दिया।
राहुल द्रविड़ का जश्न
राहुल द्रविड़ जोश और उस ख़ुशी को जबरदस्त अंदाज़ से जाहिर किया जहाँ वह सभी सह सप्पोर्ट स्टाफ से गले लगकर बधाइयाँ देने लगे जहाँ उनका जोश और जूनून साफ झलका । राहुल द्रविड़ शांत स्वाभाव के लिए जाने जाते हैउन लेकिन इस बार आशा के विपरीत ऊर्जा से भरे द्रविड़ को डगआउट में देखा गया । जहाँ रोहित शर्मा ने भी विराट को उठा लिया ।
वीडियो
The reaction of Rahul Dravid after the thrilling victory against Pakistan 😍🔥#INDvsPAK pic.twitter.com/V1xA8Fak23
— Utsav 💙 (@utsav045) October 23, 2022







