वीडियो: भानुका राजपक्षे ने सुनील नरेन की गेंद पर मारा तीर की तरह सीधा छक्का, पूरा स्टेडियम हुआ भौचक्का, 50 रन ठोक उड़ाया गर्दा

0
51
views
Bhanuka Rajapakse hit Sunil Narine for a straight six like an arrow, the whole stadium was in awe, 50 runs were blown away
IPLT2023

पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आईपीएल 2023 का दूसरा मैच खेला जा रहा है। जहां  नितीश राणा का सामना धवन के साथ है । इस रोमांचक मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए ,जहां पंजाब की ओर से भानुका राजपक्षे ने आतिशी  बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्के 50 रन बनाये वहीँ  दूसरी ओर कप्तान धवन ने भी जमकर हाथ खोले और जबरदस्त सूझबूझ भरी 40 रन बनाए आगे खबर विस्तार से।

शिखर धवन और भानुका राजपक्षे के बीच जबरदस्त साझेदारी

पंजाब किंग्स की ओर से शिखर धवन ने टॉस हरा वही नितीश राणा ने उन्हें बल्लेबाज़ी करने के लिए आमंत्रित किया । जहाँ धवन ने षंडै बल्लेबाज़ी करते हुए 29 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके की मदद से 40 रन बनाए तो दूसरी ओर प्रभसिमरन ने अपनी छाप छोड़ी और 12 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और दो छक्के की मदद से 23 रन ठोक डाले ।

Bhanuka Rajapakse hit Sunil Narine for a straight six like an arrow, the whole stadium was in awe, 50 runs were blown away
PC: IPLT20

तीसरे नंबर पर आये भानुका राजपक्षे ने  32 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और दो छक्के की मदद से 50 रन की पारी खेली और पंजाब को तेज रन गति प्रदान की । वहीँ भानुका राजपक्षे और कप्तान शिखर धवन ने दूसरे विकेट के लिए  55 बॉल पर 86 रन जोड़े और टीम को बाद स्कोर के लिए ले गए ।

भानुका राजपक्षे ने ठोका दो गजब का छक्का

भानुका राजपक्षे ने पहले पांचवे  ओवर में सुनील नरेन् की गेंद पर तीर की तरह सीधा छक्का ठोका जहाँ गेंद की लेंथ को पढ़कर भानुका ने करारा प्रहार किया और गेंद बल्ले के साथ लगने के साथ हवाई यात्रा पर निकल गई । वहीँ सातवे ओवर की तीसरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर जबरदस्त पिक अप शॉट खेलते हुए फाइन लेग की दिशा में छक्का ठोका .



वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here