22 वर्षीय खिलाड़ी को 20 लाख में खरीदकर अब गौतम गंभीर-राहुल बना रहे हैं अगला धोनी, हर कसौटी पर उतर रहा खरा

0
154
views
By buying a 22-year-old player for 20 lakhs, now Gautam Gambhir-Rahul is making the next Dhoni, meeting every criterion
pc: Twitter

आईपीएल 2022 का 15 वां मैच लखनऊ सुपरजाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच डीवाय पाटील स्पोर्ट्स अकैडमी मुंबई में खेला गया ।जहां इस बेहद रोमांचक और दिल की धड़कनों को बढ़ाने वाले इस मैच में एक बार फिर से 22 वर्षीय बल्लेबाज ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ना केवल प्रेशर को सोखा बल्कि जीत डिलीवर कर के अपने मेंटर गौतम गंभीर और लोकेश राहुल का दिल जीत लिया।

जहां एक के बाद एक मैच में गौतम गंभीर और लोकेश राहुल इस नए एवं प्रतिभावान खिलाड़ी को मौके दे रहे हैं वहीं अनुभव से कम होने के बावजूद अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए यह खिलाड़ी हर एक कसौटी पर खरा उतर रहा है। जी हां अब बात कर रहे हैं आयुष  की जिन्होंने एक बार फिर दिल्ली के खिलाफ हुए मुकाबले में यह साबित किया कि वह लखनऊ की टीम के लिए कितने उपयोगी साबित हो सकते  है।

आयुष की आईपीएल में अब तक की पारी

इस आईपीएल 2022 में आयुष बडोनी:-

पहला मैच : 54(41
दूसरा मैच : 19*(9).
तीसरा मैच : 19(12)
चौथा मैच : 10*(3)

आखिरी ओवर में एक चौका और एक छक्का लगाकर जीता दिल

आखिरी ओवर में लखनऊ को जीत के लिए 5 रनों की दरकार थी। वही शार्दुल की पहली ही गेंद पर दीपक हुडा जो कि अच्छे लय में लग रहे थे वह 11 रन बनाकर डीप कवर के क्षेत्र में अक्षर पटेल द्वारा आउट किए गए।

इसके तुरंत बाद ही आयुष बल्लेबाज़ी के लिए आये जहाँ लखनऊ की टीम पर अतिरिक्त दबाव साफ झलक रहा था। आयुष  ने आने के साथ अपनी पहली गेंद पर एक भी रन नहीं बनाया ।वही लखनऊ को जीत के लिए 4 गेंदों पर 5 रनों की दरकार थी ।तीसरे गेंद पर आयुष ने अपने प्रतिभा का शानदार परिचय देते हुए शानदार कवर ड्राइव  लगाकर चौका बटोरा और टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया।

फिर क्या था चौथी ही गेंद पर शायद उनके आयुष ने कवर के ऊपर से एक शानदार छक्का जड़कर अपने ही स्टाइल से मैच को फिनिश किया और लखनऊ को तीसरी जीत दिलाने में बेहद अहम भूमिका निभाई। जहां इससे पहले भी उन्होंने शानदार के पारी खेली थी।

महज 22 वर्षीय पर दिखाया मेंटल गौतम गंभीर और कप्तान लोकेश राहुल ने अपना भरोसा

किसी भी टीम प्लेयर के लिए उसे कप्तान और उसके मेंटर  का भरोसा बहुत बड़ी बात होती है ।अगर प्लेयर ये प्राप्त कर लेता है तो आदि जीत  तो उसकी वहीं पर तय मानी जाती है ।जहां लखनऊ के मेंटर गौतम गंभीर ने आयुष को भर भर के मोटिवेट किया है और उन्हें उनके वास्तविक अंदाज़ से बल्लेबाजी करने के लिए पूरी छूट दी है ।

आपको बता दें कि आईपीएल से पहले कुछ क्लब मैचों के लिए दिल्ली में आयुष्य ने ट्रायल दिया था लेकिन गौतम गंभीर की पारखी नजर पहले ही आयुष  पर  पड़ चुकी थी । आयुष को लखनऊ ने  2000000 के बेस प्राइस पर खरीदा । यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले कुछ सीजन में आयुष के प्राइस के साथ उनका स्तर भी काफी ऊंचा जाएगा। जहां सीजन के खेले गए कुल 3 मैचों में उन्होंने जो छाप छोड़ी है वह भी सब स्टार से कम नहीं है।

दिल्ली के विरुद्ध आयुष की पारी

दिल्ली के खिलाफ आयुष ने 3 गेंदों पर 1 चौकों और एक छक्के की मदद से 333 के स्ट्राइक रेट से 10 रन बनाए और बेहद महत्वपूर्ण पारी खेली ।अतिरिक्त दबाव को सोखते  हुए उन्होंने जिस तरीके से अपने शार्ट को चुनकर लखनऊ को जीत दिलाई वह बेहद काबिले तारीफ रही।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here