IPL 2022: ऋषभ पंत को लगा दोहरा झटका, पाया गए दोषी, 12 लाख का लगा जुर्माना, हार के साथ अब फाइन

0
128
views
IPL 2022: Rishabh Pant got a double blow, found guilty, fined 12 lakhs, now fine with defeat
PC: IPL/Twitter

आई पी एल 2022 का 15 वा मुकाबला लखनऊ सुपरजाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया ।इस मैच में रोमांचक मैच में दिल्ली को लखनऊ  द्वारा छह विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस मैच में समय से गेंदबाजी ना कराए जाने का दोषी ऋषभ पंत को पाया गया जिसके लिए उन्हें ₹1200000 का जुर्माना लगाया गया है।

दिल्ली कैपिटल्स इन आईपीएल 2022 में अपना तीसरा मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स विरुद्ध खेला इस मैच में एक समय दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी पकड़ मजबूत बनाई हुई थी लेकिन आखरी में लखनऊ सुपर जाइंट्स के बल्लेबाजों ने दिल्ली के मुंह से मैच छीन लिया और आईपीएल में अपनी तीसरी जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच गया ।इस मैच में कप्तानी कर रहे हैं दिल्ली की ओर से ऋषभ पंत पर स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना भी लगाया गया पहले हार और उसके बाद जुर्माना दिल्ली की टीम को दोहरा झटका लगा है।

लखनऊ ने लगाई जीत की हैट्रिक

DC ने पृथ्वी शॉ की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए और LSG को जीत के लिए 150 रनों का लक्ष्य दिया । लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ टीम को सलामी बल्लेबाज़ क्विंटन डीकॉक ने 52 गेंद पर 80 रन बनाकर आतिशी पारी खेलते हुए टीम मजबूत शुरुआत दिलाई,IPL में ये डीकॉक 18वां और दिल्ली के विरुद्ध  दूसरा अर्धशतक जमाया। वही डीकॉक के साथ केएल राहुल ने भी 24 रन की पारी खेली. अंत में 3 गेंद में 10 रन बनाकर आयुष ने लखनऊ की झोली में जीत डाल दी है ।

15 मैच के बाद : पॉइंट्स टेबल पर एक नजर

टीम  मैच  जीत  हार  पॉइंट 
KKR 4 3 1 6
LKO 4 3 1 6
RR 3 2 1 4
GT 2 2 0 4
PBKS 3 2 1 4
RCB 3 2 1 4
DC 3 1 2 2
CSK 3 0 3 0
MI 3 0 3 0
SRH 2 0 2 0

 

दिल्ली से 6 विकेट से मिली जीत के लखनऊ पॉइंट्स टेबल की टॉप-2  पर आ गई है । वहीँ इस हार के बाद दिल्ली सातवें स्थान पर है ।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here