भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला का अंत भारतीय टीम ने जीत के साथ किया। जहां भारतीय टीम ने इस सीरीज से पहले वेस्टइंडीज का क्लीन स्वीप कर उन्हे घर भेजा था वहीं अब श्रीलंका की टीम के साथ भी कुछ ऐसा ही किया। जीत हार सिक्के के दो पहलू हैं । मोहाली टेस्ट भारत ने एक पारी और 222 रनों से जीता था वहीं बैंगलोर टेस्ट भारत ने 228 रनों से जीत लिया है। वहीं प्रिजेनेशन के दौरान श्रीलंका के कप्तान करूणारत्ने ने जो कहा वह वाकई में झकझोर देना वाला था।
CHAMPIONS #TeamIndia @Paytm #INDvSL pic.twitter.com/GhLlAl1H0W
— BCCI (@BCCI) March 14, 2022
करूणारत्ने ने जानिए किसको ठहराया जिम्मेदार
करूणारत्ने से मानों अलग जोन में चल रहे थे। उन्होंने हार के लिए लाइट को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा की लाइट में खेलना बेहद मुश्किल भरा था। उन्होंने ना ही गेंदबाजों और ना ही बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर प्रकाश डालना ठीक नहीं समझा। जैसा की पहले ही प्रारूप से तय था की डे नाइट टेस्ट होगा। वहीं इंटरनेशनल स्तर के स्टार प्लेयर्स से ऐसी हल्की टिप्पणी अपने आप में सवाल उठाती है।
पिच में हरकत के बाद तुरंत प्लेयर्स ने खेल स्टाइल को बदला
गौरतलब है की जब भारत के कप्तान रोहित ने टॉस जीता तो अचानक से पिच में टर्न आना शुरू हो गया । कहां गेंद हरकत करती हुई दिखी। वहीं श्रेयस और पंत ने समय के अनुसार तेज गति से खेलकर भारतीय टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। यही नहीं जब श्रीलंका बल्लेबाजी करने आए तो पिच तेज गेंदबाजों के लिए स्वर्ग समान हो गया। जहां बुमराह और शमी ने कहर बरपाना शुरू किया।
दूसरी पारी में भारत ने जमकर दिखाया दम
एशियन कंडीशन पर श्रीलंका और भारत के पिच अमूमन एक समान ही होते हैं । वहीं इंटरनेशनल स्तर पर जब प्लेयर खेल रहा है तो उम्मीद यही होती है की वह कंडीशन को पढ़कर फिर उसी आधार पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी करे। लेकिन लाइट फैक्टर को लेकर आना अपने आप में हास्यप्रद है।
करूणारत्ने पहले भी दे चुके हैं ऐसा बयान
जब भारत ने टेस्ट से पहले टी 20 सीरीज में 3-0 से श्रीलंका को रौंदा था तब करूणारत्ने ने यह कहा था कि उनके स्ट्राइक और अनुभवी बॉलर नहीं हैं इसलिए श्रीलंका की टीम को हार का सामना करना पड़ा। जबकि चमीरा, लकमल जैसे अनुभवी गेंदबाज़ उनके खेमें में मौजूद रहें हैं ।







