भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट श्रृंखला का अंत भारतीय टीम ने 2-0 की जीत के साथ किया है जहां भारत ने पहले मोहाली टेस्ट में एक पारी और 222 रनों से श्रीलंका को रौंदा वहीं दूसरा टेस्ट डे नाइट खेला गया जहां बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में पिंक बॉल टेस्ट में भारतीय टीम ने श्रीलंकाई टीम को 238 रनों से रौंद कर 20 से श्रीलंका का क्लीन स्वीप किया।
22वीं बार भारत ने दी श्रीलंका को मात
CHAMPIONS #TeamIndia @Paytm #INDvSL pic.twitter.com/GhLlAl1H0W
— BCCI (@BCCI) March 14, 2022
आपको बता दें की श्रीलंका को 22वीं बार भारत ने टेस्ट मैच में मात दी है l जहां श्रीलंका सर्वाधिक 22 बार भारत से ही हारा है। वहीं भारतीय टीम की घरेलू सीरीज में कुल 15वीं सीरीज जीत है जो अपने आप में बड़ी रिकॉर्ड है। भारत घरेलू मैदान पर केवल साल 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था वहीं उसके बाद भारतीय टीम ने मुड़कर पीछे नहीं देखा है।
डे नाइट मैच में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन
आपको बता दें की डे नाइट मैच में भारतीय टीम ने अपने आप में बाद रिकॉर्ड कायम किया है जहां भारतीय टीम ने घरेलू मैदान पर खेले गए कुल 3 मैचों में जीत दर्ज की है। जहां भारत ने बांग्लादेश, इंग्लैंड और अब श्रीलंका को भारत में खेले गए डे नाइट मैच में हराया है। वहीं आपको बता दें की भारतीय टीम केवल एक डे नाइट मैच ऑस्ट्रेलिया से हारी है। जहां यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया में खेला गया था।
1.साल 2019 में भारत ने बांग्लादेश को कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर एक पारी और 46 रनों से मात दी थी।
2.साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया के एडिटेड मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को 8 विकेट से पराजित किया था।
3.भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साल 2021 में इंग्लैंड को 10 विकेट से रौंदा था।
4.साल 2022 में भारत में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में श्रीलंका को 238 रनों से मात दी थी।
आंकड़ों पर नजर डालें तो साफ है कि भारतीय सरजमीं पर खेले गए, कुल तीनों डे नाइट टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम जीत के रथ पर सवार है।
भारत और श्रीलंका के बीच पिछले चार टेस्ट सीरीज के परिणाम
भारत और श्रीलंका के बीच में क्या चार टेस्ट सीरीज के बाद की जाए साल 2005 में भारतीय टीम 2-0 से विजय रही थी . साल 2009 में 2-0 से भारतीय टीम विजय रही थी. 2017 में भारतीय टीम 1-0 से विजई रही थी 2022 में 2-0 से भारतीय टीम विजय रही।
रोहित का रिकॉर्ड
तीनों फॉर्मेट में नियमित रूप से कप्तान बनने के उपरांत रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को t20 सीरीज में 3-0 से रौंदा, वहीं वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज को 3-0 रन से रौंदा एवं अब 2-0 श्रीलंकाई टीम को रौंदा. वही तीनों फॉर्मेट में क्लीन स्वीप करने वाले रोहित शर्मा पहले कप्तान बन गए हैं।







