भारत और श्रीलंका के बीच में दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में भारतीय टीम ने 2-0 से जीत दर्ज की। इस तरह से भारत ने श्रीलंका का क्लीन स्वीप किया। वहीं मैन ऑफ द सीरीज का खिताब देने में नाइंसाफी हो गई । हालांकि की ऋषभ पंत को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया लेकिन असल हकदार रविंद्र जडेजा माने जा रहे थे। जहां मोहाली टेस्ट में जडेजा ने अकेले दम पर ही भारत को मैच में विजयी बना दिया था। वहीँ भारत ने पहला टेस्ट एक पारी और 222 रनों से जीता था, वहीँ दूसरा टेस्ट मुकाबला 238 रनों से जीता ।
ऋषभ पंत की दो टेस्ट में प्रदर्शन
Rishabh Pant post match interview after winning Man of the series. #INDvSL pic.twitter.com/HH5RC1k9fl
— One Handed Six Academy (@1handed_6) March 15, 2022
ऋषभ पंत की बात की जाए तो ऋषभ पंत ने खेले गए 2 टेस्ट मैच की तीन पारियों में कुल 185 रन 61.67 के औसत से बनाए थे। जहां उन्होंने 2 अर्धशतकीय पारी खेली थी जिसमें सर्वाधिक स्कोर 96 रनों का था।
रविंद्र जडेजा की दो टेस्ट मैचों में प्रदर्शन
रविंद्र जडेजा की दो टेस्ट मैचों में प्रदर्शन की बात की।जाए तो रविंद्र जडेजा ने खेले गए दो मैच की तीन पारियों में 201 रन 100 के औसत से बनाए थे। जहां उनका स्ट्राइक रेट 70 का था। वहीं आपको बता दें की उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 175 रनों का रहा।
गेंदबाजी में भी किया खास प्रदर्शन
जडेजा जी की बात की जाए तो रविंद्र जडेजा ने किन राज्यों में भी शानदार प्रदर्शन किया जहां उन्होंने दो टेस्ट मैच में कुल 10 विकेट चटकाए।
ऋषभ पंत की जगह रवींद्र जडेजा को मिलनी चाहिए थी प्राथमिकता
फैंस की माने तो रविंद्र जडेजा ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया था। जहां उन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से ही भारतीय टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी। वहीं मैन ऑफ द सीरीज ऋषभ पंत को नहीं बल्कि रविंद्र जडेजा को मिलना चाहिए, हालाकिं ऋषभ पंत ने भी शानदार प्रदर्शन किया और महत्वपूर्ण पारी खेली और भारत के जीत में अहम भूमिका निभाई लेकिन अगर आंकड़ों के लिहाज से बात की जाए तो रविंद्र जडेजा ऋषभ पंत से ऊपर रहे। जहां हर महीने में रविंद्र जडेजा के 175 रनों की नाबाद पारी हमेशा याद की जाएगी।
ऐसे में किसे मिलना चाहिए था मैन ऑफ द सीरीज का ख़िताब? दें अपनी राय







