आईसीसी वूमंस वर्ल्ड कप 2022 का चौथा मैच वेलिंग्टन के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया। जहां इस एकतरफा मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 7 विकेट से वेस्टइंडीज को रौंदा। इस जीत से पॉइंट्स टेबल में उलटफेर देखने मिल रहा है। जहां ऑस्ट्रेलिया के इस जीत का सीधा फायदा भारतीय टीम को हुआ है जिसकी जानकारी आगे दी गई है।
FOUR WINS IN FOUR GAMES 🙌
The Australia juggernaut keeps going!
A few hiccups early in the chase, but they reach the target in just 31 overs 🏏#AUSvWI #CWC22
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) March 15, 2022
वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया . वेस्टइंडीज ने अपने 5 विकेट में 70 रन पर खो दिया था। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज पेरी ने वेस्टइंडीज के टॉप 3 बल्लेबाजों को चलता किया। वेस्टइंडीज की ओर से टेलर ने सर्वाधिक 50 रन की पारी खेली वहीं कैंपबेले ने 20 रनों का योगदान दिया। सलामी बल्लेबाज डॉटिन ने 36 गेंदों पर दो चौके की मदद से 16 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी
ऑस्ट्रेलिया की ओर से पेरी ने 8 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए। गार्डनर ने 10 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट चटकाए। जॉनसन ने 7.5 ओवर में 18 रन देकर 2 सफलता हाथ लगी।
ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी
Another Player of the Match trophy for Pez after a brilliant spell with the new ball to tear through the Windies top order 🔥#CWC22 | #TeamAustralia pic.twitter.com/luMEq5eS9m
— Australian Women’s Cricket Team 🏏 (@AusWomenCricket) March 15, 2022
ऑस्ट्रेलिया की बात की जाए तो रेचल हैंस ने 95 गेंद पर 83 रन बनाए जहां उन्होंने 9 चौके जड़े। बेथ मूनी ने 42 गेंद पर 28 रन बनाए। पेरी ने 10 रनों का योगदान दिया ।
वेस्टइंडीज की गेंदबाजी
हेली, शामिलिया, हेनरी ने एक एक विकेट हासिल किया ।जहां वेस्टइंडीज ने कुल 6 गेंदबाजों को इस्तमाल किया। वहीं सभी प्रयास विफल रहे । ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी अव्वल दर्ज की रही। इस साल की फेवरेट मानी जा रही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
पॉइंट्स टेबल में भारत को हुआ फायदा
कॉन्स्टेबल के बाद के लिए तो ऑस्ट्रेलियाई टीम चार मैच में चार जीत के साथ 8 अंकों के साथ टॉप पर है। वही दूसरे पायदान पर साउथ अफ्रीका की टीमें जिन्होंने 3 मैचों में तीन जीत हासिल कर 6 अंक के साथ दूसरे पायदान पर है ।भारतीय टीम तीन मैचों में दो जीत के साथ 4 अंक पर है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम चार मैच में दो जीत के साथ चौथे पायदान पर है ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद वेस्टइंडीज की टीम चार मैच में दो जीत के साथ 4 रन के साथ छठे पायदान पर आ गई है। वहीं अगर आज वेस्टइंडीज की टीम की जीत होती तो वह तीसरे पायदान पर भारतीय टीम की जगह होते।वेस्टइंडीज की हार से भारत को फायदा मिला है।
लगातर चार जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया टॉप पर
आप बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम में खेले गए अपने कुल चारों मैच में जीत दर्ज किया वहीं उनके नेट प्वाइंट आउट हो चुके हैं अगर नेट रन रेट की बात की जाए तो प्लस 1.744 है।







