वीडियो: चहल बने “जादूगर” पूरा किया विराट का अधूरा काम, जो रूट की तरह बिना हाथ लगाए खड़ा कर दिया बल्ला

0
187
views
Chahal turned

चतुर चालक चहल की यह विशेषता है की वे सभी क्रिकेटरों के चहीते हैं। जहां इंग्लैंड के साथ खेले गए मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड के मैदान पर चहल की धारदार गेंदबाजी के साथ उनका बल्ले के साथ जादू भी देखने मिला। जहां मैदान पर बल्ले को बिना पकड़े  चहल ने बल्ले को खड़ा कर दिया, इनसे पहले रूट ने ये कारनामा किया था जहां न्यूज़ीलैंड के साथ चल रहे मैच में लॉर्ड्स के मैदान पर रूट ने बल्ले को बिना किसी सहारे के खड़ा कर दिया था। इसके बाद विराट ने भी ये कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए थे। आगे खबर विस्तार से ।




हाल में ही सम्पन्न हुए भारत और इंग्लैंड के बीच वंडे सीरीज में भारतीय टीम ने 2/1 से सीरीज पर कब्जा कर इतिहास रच दिया। सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने 10 विकेट से जीतकर पहले ही 1/0 की बढ़त हासिल कर ली।

दूसरे मैच में इंग्लैंड की टीम ने 100 रनों से भारत को रौंदकर जीत पक्की कर सीरीज को 1/1 की बराबरी पर ला खड़ा किया। वहीं निर्णायक मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला गया जहां भारतीय टीम ने 5 विकेट से जीत हासिल कर सीरीज को 2/1 से जीता।

अब चहल ने खड़ा कर दिया बिना छुए बल्ला




चहल ने इंग्लैंड की पारी के 38 वीं ओवर में यह कारनामा किया। जहां उन्होंने इंग्लैंड के प्लेयर विली के बल्ले से बल्ले को बिना किसी सहारे के कुछ पल के लिए खड़ा कर दिया। जिसके बाद वीडियो बेहद पसंद किया जाने लगा। जहां चहल ने कोहली के अधूरे काम को पूरा कर दिया।

Chahal turned "magician" completed Virat's unfinished work, who like Root made a bat without putting his hand

कोहली ने भी अभ्यास मैच के दौरान बल्ले को बिना सहारे खड़ा करने की कोशिश की थी लेकिन कामयाब नहीं रहे थे। वहीं चहल ने यह कारनामा कर दिखाया।

सोशल मीडिया हुए चर्चे

इंग्लैंड दौरे पर चहल ने वनडे में कुल 3 मैच में 7 विकेट चटकाए थे । वहीँ टी 20 सीरीज में चहल के नाम 2 मैच में 4 विकेट थे । सोशल मीडिया पर चहल के इस कारनामे को काफी पसंद किया गया । जहां दर्शकों का इससे काफी मनोरजन भी हुआ l




वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here