इंग्लैंड के कप्तान बटलर ने भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत की जमकर बड़ाई की है । जिससे सुनकर भारतवासियों का सीना 56 इंच का हो जायेगा ।भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की टी 20 सीरीज के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज इंग्लैंड के सरजमीं पर खेली गई । जहाँ भारतीय टीम ने इंग्लैंड में अपना तिरंगा लहराया । जीत के साथ कई रिकॉर्ड टूटे और बने ।
इसकी कड़ी में एक ऐसे भी प्लेयर का नाम चमका जिसकी आलोचना कुछ दिनों से हो रही थी । हाल में ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी 20 क्रिकेट में भारत की कप्तानी कर चुके ऋषभ पंत के शॉट सिलेक्शन पर जमकर आलोचना हुई । वहीँ इंग्लैंड दौरे पर उनके बल्ले ने सभी आलोचकों का मुँह बंद किया ।
125 रन की मैच जिताऊ पारी ने मचाया धूम

इंग्लैंड के विरूद्ध भारतीय टीम ने वनडे सीरीज को 2-1 से जीत कर 8 साल का इंतज़ार खत्म किया । भारत ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे में टॉस जीतकर पहले इंग्लैंड की टीम को बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया जहाँ इंग्लैंड ने 260 का लक्ष्य भारत को जीत के लिए दिया । लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 42.1 ओवर में 5 विकेट गंवाकर मैच को अपने नाम कर लिया ।
जीत के नायक रहे भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत और हार्दिक । हार्दिक पांड्या ने जहाँ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली वहीँ ऋषभ पंत ने आतिशी शतक ठोका । हार्दिक ने मैच में 24 रन देकर चार विकेट चटकाने के अलावा 55 गेंदों में 71 रन की पारी खेली। हार्दिक की शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड से सम्मानित किया गया । जहाँ उन्होंने सीरीज में 3 मैचों में 100 रन बनाये थे ।
बटलर ने जानिए प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऋषभ पंत के लिए कहा
बटलर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा की ” दुनिया में कई आतिशी बल्लेबाज़ हैं और ऋषभ पंत उनमें से एक हैं , ऋषभ पंत एक निडर खिलाड़ी हैं, जिन्हे क्रिकेट के सभी प्रारूपों में देखने शानदार हैं। यह उनका स्वाभाविक खेल है , यही उसकी मानसिकता है जो उन्हें सबसे अलग करती है।
“उन्हें डर नहीं लगता बतौर प्लेयर वे एक निडर खिलाडी हैं यही बड़ी वजह है की उन्हें टीम बैक करती आ रही है । जहाँ उन्हें मैनेजमेंट का भी साथ है की वे जाए तो जैसे चाहे वैसी बल्लेबाज़ी करें।”
वीडियो
Buttler believes England haven’t played their best by a long stretch in both the ODI & T20I series#Buttler #ENGvIND #ENGLAND #TeamIndia pic.twitter.com/cPuY3MCGCH
— OneCricket (@OneCricketApp) July 18, 2022







