भारत और श्रीलंका के बीच सुपर 4 का बेहद है मुकाबला कोलोंबो के स्टेडियम में खेला जा रहा है ।जहां भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 10 विकेट पर 213 रन बनाए ।वही जीत के लिए श्रीलंका की टीम को 214 रनों की दरकार है । जहां इस जीत के साथ भारतीय टीम एशिया कप 2023 के फाइनल में अपनी टिकट पक्की करेगी वहीं दूसरी ओर अगर श्रीलंका इस मुकाबले को जीत जाती है तो उनका एशिया कप के फाइनल में खेलना टाइम माना जाएगा। मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह परी के पहले ओवर में चोटिल होने से बाल बाल बचे । जहां गेंद करने के दौरान उनका पूरा एंकल मुड़ गया। इसके बाद उन्हें फिजियो की भी मदद लेनी पड़ी आगे खबर विस्तार से।
विश्व कप के लिए जसप्रीत बुमराह है जरूरी
1 साल के बड़े अंतराल के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं जसप्रीत बुमराह आगामी विश्व कप 2023 के लिए भारतीय टीम के रीड की हड्डी माने जा रहे हैं ,ऐसे में उनका चोटिल होना भारतीय टीम के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकती है। वहीं एंकल मुड़ने की वजह से वे थोड़े समय असहज दिखाई दिए, हालांकि कोई दिक्कत की बात नहीं बताई गई।
पहले ओवर की चौथी गेंद पर मूड़ा एंकल

पहले ओवर की चौथे गेंद फेकने के दौरान बुमराह का एंकल मूड़ा, जिसके बाद वे पाव पकड़ने नजर आए। जहां ओवर की समाप्ति के बाद वे मैदान छोड़ ड्रेसिंग रूम गए जहां फिजियो ने पाव में पट्टी लगाई। वहीं कुछ देर बाद वह मैदान पर उतरे। वहीं रिप्ले में जब लोकेश राहुल ने बुमराह के एंकल मुड़ते देखा तो उनके रिएक्शन ने बयान कर दिया की कितने दर्द में होने बुमराह । टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर यह रही की बुमराह पूरी तरह ठीक हैं।
वीडियो
Almost had a heart attack 🥶 #JaspritBumrah #INDvSL pic.twitter.com/DaB4qgAsOO
— kushal huddar (@kushal_hud27609) September 12, 2023







