कई मायनों में भारत और श्रीलंका के बीच हुए सुपर 4 के अहम मुकाबला यादगार रहा। जहां दवाब में भारतीय टीम निखरी और श्रीलंका को 41 रनों से मात देकर दसवीं दफा एशिया कप के फाइनल में पहुंची। वहीं इससे अधिक खास बात यह रही की टीम इंडिया के जान रोहित शर्मा ,विराट आज अलग मूड में दिखे जहां ये दोनों ही प्लेयर टीम के मनोबल को और उठाते नजर आए। जहां जीत के बाद ऐसा नजारा दिखा जिसे फैंस बार बार देखना चाहेंगे।
विराट कोहली का ग्रुप हग
42 वें ओवर करने आए कुलदीप यादव ने अपनी पहली ही गेंद पर रजिता को गुगली पर बोल्ड कर मैच का रुख पूरी तरफ से भारत की ओर मोड़ दिया, जहां अब श्रीलंका के 9 विकेट गिर चुके थे। आखिरी विकेट पथिराना आए, जिन्होंने 42 वें ओवर की दूसरी बॉल को स्क्वायर लेग की दिशा में मोड़ दिया। भारत को जीत के लिए केवल एक विकेट की दरकार थी। वहीं 42 वें ओवर की तीसरी गेंद पथिराना के पाव के बीच से निकल गई और वे क्लीन बोल्ड हो गए। इसके साथ ही भारत ने एशिया कप 2023 ले फाइनल में प्रवेश कर लिया है। जिसके बाद विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल और कुलदीप यादव ने एक।साथ ग्रुप हग किया।
मैच का लेखा जोखा
डबल पेस पिच पर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट पर 213 रन बनाए ।वही जीत के लिए श्रीलंका की टीम को 214 रनों की दरकार थी । जहां श्रीलंका की टीम 172 रन पर सिमट गई । भारत की तरफ से रोहित शर्मा ने 53 रन , राहुल ने 39 और इशान ने 33 रन बनाए , अक्षर ने अंत में 26 रन की बहुमूल्य पारी खेली । श्रीलंका की तरफ से दुनिथा वेल्लालागे ने सर्वाधिक 5 विकेट हासिल कीये । 7वें विकेट के लिए दुनिथा वेल्लालागे और सिल्वा के बीच पनपी 75 गेंदों में 63 रनों की साझेदारी ने श्रीलंका को इस मैच में पूरी तरह से वापस ला दिया था. लेकिन रवींद्र जडेजा ने डी सिल्वा को सूर्यकुमार के हाथों कैच आउट करवा मैच पलट दिया ।
आखरी विकेट के बाद मनाया जश्न

जैसे ही पथीराना को कुलदीप ने बोल्ड किया वैसे ही जश्न दुगुनी हो गई, जहां कुलदीप ने वंडे में 150 विकेट को पूरा किया वहीं 13 मैचों की जीत का सिलसिला श्रीलंका का तोड़ा भी। इसके साथ एशिया कप के फाइनल में प्रवेश करने वाली इस साल की पहली टीम भी बनी भारत। वहीं आखिरी विकेट गिरने के साथ विराट ने रोहित, केएल राहुल और कुलदीप के साथ ग्रुप हग कर जबरदस्त सेलिब्रेट किया। किसे फैंस अपना प्यार देते नजर आ रहे हैं।
वीडियो
MY TEAM😭💙 pic.twitter.com/bDYBaUt10H
— ananya (@rxput4tion) September 12, 2023







