भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला अभ्यास मुकाबला ब्रिसबेन के गाबा स्टेडियम में खेला गया ।जहां भारतीय टीम ने इस रोमांचक मुकाबले को 6 रनों से जीतकर अपना पहला अभ्यास मुकाबले में जीत दर्ज की ।ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को बल्लेबाजी का न्योता दिया ।जहां पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए ।जहां सूर्यकुमार यादव ने 33 गेंदों का सामना करते हुए 50 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 180 रनों पर ढेर हो गई।
सूर्युकुमार ने खेली तुफानी पारी

सूर्यकुमार और लोकेश राहुल ने अभ्यास मैच में अर्धशतक ठोके जहां दोनों ने ही 33 गेंद खेले । लोकेश राहुल ने 57 और सूर्यकुमार ने 50 रन बनाए। वहीं ऐसा लम्हा भी से जब 50 रन ठोकने के बाद सूर्यकुमार ने कहा की यार आज मारने का मूड ही नहीं हो रहा है यार, जहां स्टंप माइक पर यह बात कैद हो गई।
इसके ठीक बाद सूर्यकुमार 20 वें ओवर की चौथी गेंद पर रिचर्डसन के फुल टॉस गेंद में छक्का लगाने के प्रयास में बल्ले का भीतरी किनारा दे बैठे और गेंद जिसे छक्के के लिए जानी चाहिए थी वो सीधा रिचर्डसन के हाथों में गई और सूर्यकुमार को विश्वास नहीं हुआ।
सूर्यकुमार ने इस मैच में 33 गेंद में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन की पारी खेली। वहीं लोकेश राहुल ने भी 33 गेंद पर 6 चौके और 3 छक्के जड़ें। Is मैच में आखिरी ओवर रोमांच से भरपूर रहा जहां शमी के आखिरी ओवर में 4 विकेट गिरे। जहां इस मैच में सुपर सब की भूमिका में आए शमी ने कहर बरपा दिया। आखरी एक ओवर में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 11 रन की दरकार थी और शमी ने केवल 4 रन दी और 3 विकेट हासिल किए जहां एक रनआउट भी उनके नाम रहा।
वीडियो
@surya_14kumar – Maarne ka mood hi nahi ho raha yaar
Got out very next ball #AUSvIND #T20WorldCup #T20WorldCup2022 pic.twitter.com/TWBM2zSAtA— Aditya Kukalyekar (@adikukalyekar) October 17, 2022







