SL vs UAE: कार्तिक ने रचा इतिहास टी 20 विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले बने 5 वें प्लेयर, मचा दिया धमाल, SL 152/8

0
100
views
SL vs UAE: Karthik created history by becoming the 5th player to take a hat-trick in T20 World Cup, created a ruckus, SL 152/8

Sri Lanka vs United Arab Emirates, 6th Match, Group A -आईसीसी मैच t20 वर्ल्ड कप 2022 का छठा मैच ग्रुप ए का छठा मैच श्रीलंका और यूनाइटेड अरब एमिरेट्स के बीच गीलोंग में खेला जा रहा है। जहां यह मैच श्रीलंका के लिए करो या मरो वाली स्तिथि की है। वही टॉस जीतकर यूएई ने श्रीलंका को बल्लेबाजी करने का आमंत्रण दिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए जहां यूएई के धाकड़ गेंदबाज कार्तिक मयप्पन ने हैट्रिक लेकर सनसनी मचा दी।

कार्तिक मयप्पन ने लिया हैट्रिक

गौरतलब है कि कार्तिक मयप्पन तमिलनाडु के मूल निवासी हैं जहां उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 4 ओवर में 19 रन देकर तीन सफलताएं अर्जित की। अपने हैट्रिक विकेट में उन्होंने राजपक्षा ,असलंका और कप्तान दासू न का विकेट चटकाए। जहां वह वर्ल्ड कप टी20 में हैट्रिक लेने वाले पांचवें गेंदबाज बने भाई यूएई की ओर से ऐसा करने वाले वह पहले गेंदबाज बन चुके हैं।

पाथुम निशांका  ने बचाई लाज

SL vs UAE: Karthik created history by becoming the 5th player to take a hat-trick in T20 World Cup, created a ruckus, SL 152/8
PC: ICC

 

सलामी बल्लेबाज पाथुम ने 60 गेंद में 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 74 रन की पारी खेली। वहीं धनंजय ने 21 गेंद में 33 रन की पारी खेली। 6 प्लेयर श्रीलंका के दहाई का आंकड़ा छू भी ना पाई ।

15 वें ओवर में मयप्पन ने मचाया धमाल

मयप्पन ने 15 वें ओवर की चौथी गेंद पर राजपक्षा ने कवर की दिशा में हवाई शॉट खेला जहां बासिल हमीद ने उनका कैच पकड़ उन्हें चलता किया।

14.5 ओवर में मय्यपन ने असलंका को विकेटकीपर अरविंद के हाथों कैच आउट करवाकर श्रीलंका को बैकफुट पर ला खड़ा किया।

14.6 ओवर में मयप्पन ने कप्तान दासूंन को क्लीन बोल्ड कर उन्हें चलता कर इतिहास रच दिया जहां मय्यपन की गुगली का कोई उत्तर दासून के पास नहीं था।

विडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here