Bangladesh vs India, 2nd Test: जहाँ मैटर बड़ा होता है अपना आश्विन देश के लिए खड़ा होता है चाहे पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप में लगाया गया विनिंग शॉट हो चाहे बांग्लादेश के खिलाफ मुश्किल समय में खेली गई जबरदस्त पारी आश्विन ने अपनी छाप छोड़ी।भारत और बांग्लादेश के बीच ढाका के मीरपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने जबरदस्त मुकाबले में बांग्लादेश को 3 विकेट से हरा कर सीरीज पर 2-0 से कब्ज़ा कर लिया है ।
74 पर गिर गए थे भारत के 7 विकेट
एक समय भारतीय टीम मुश्किल घडी में थी जहाँ भारत जीत के लिए 145 रन का पीछा करते हुए 7 विकेट केवल 74 रन पर खो चूका था । भारतीय टीम की नज़रे अब श्रेयस और आश्विन के ऊपर थी । जहाँ पहले श्रेयस अय्यर ने सभाल कर खेला फिर कुछ चौके जड़ दवाब को सोखा । वहीँ ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने भी जबरदस्त पारी खेली और 4 चौके और एक छक्के की मदद से 42 रन की नाबाद पारी खेली और श्रेयस के ऊपर से सारा दवाब कम कर दिया ।
श्रेयस और आश्विन के बीच हुई 71 रन की जबरदस्त साझेदारी
श्रेयस और आश्विन के बीच आठवे विकेट के लिए 105 गेंद में 71 रन की साझेदारी हुई । जहाँ 4 चौके और एक छक्के की मदद से आश्विन ने 42 रन तो दूसरे छोर पर श्रेयस ने 46 गेंद पर 4 चौके की मदद से 29 रन की पारी खेलकर भारत को मटक जेठवा दिया ।
आश्विन ने जड़ा वीनिंग चौका
47 वे ओवर की आखिरी गेंद पर मेहँदी हसन की गेंद पर आश्विन ने मिड ऑन की दिशा में चौका जड़ा और भारत को जबर्दस्त जीत दिला दी । जहाँ बाउंस और स्पिन से भरे पिच में पुजारा, राहुल , विराट , जैसे दिग्गज को परेशानी हुई वहीँ आश्विन ने अपने दम पर भारत को यादगार जीत दिला दी । जहाँ यह चौथी बार रहा जब टेस्ट में भारत ने बांग्लादेश का क्लीन स्वीप किया हो ।
वीडियो
@ashwinravi99 @ShreyasIyer15 you beauty. Brilliant performance in the win.
Congratulations #IndianCricketTeam
Well played #Bangladesh#INDvsBangladesh #INDvsBAN @BCCI#INDvsBangladesh pic.twitter.com/VvXrjlTeLv— Mr patil (@Sudarsh78203112) December 25, 2022







