वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 8 जून से होने जा रहा है. जहाँ विंडीज की टीम सोमवार को पाकिस्तान के मुल्तान एयरपोर्ट पहुंच गई है । जहाँ वेस्टइंडीज की टीम नीदरलैंड के दौरे से सीधे पाकिस्तान पहुंची है । पाकिस्तान में क्रिकेट को प्रमोट करने की कड़ी में यह एक और सीरीज खेले जा रही है । जहाँ हाल में ही आईपीएल में खेलने के बाद निकोलस पूरन अब देश का नेतृत्व करते हुए पाकिस्तान पहुंचे हैं।
जहाँ आईपीएल में पूरन ने एक से बढ़कर एक पारी खेली जहाँ लगातार 5 जीतों के बाद हैदराबाद की हार का सिलसिला ऐसा चला की मानों फिर प्लेऑफ की रेस में पहुंचने की दावेदारी महज सपने बन कर रह गई । वहीँ नया दिन नै शुरुआत निकोलस अब वेस्टइंडीज की बागडोर संभाले हुए पाकिस्तान पहुंच गए हैं । जहाँ टीम का भव्य स्वागत किया गया ।
जहाँ एयरपोर्ट से प्लेयर सीधे होटल की ओर रवाना हुए । जहाँ होटल में घुसने की साथ ही उनका फूल के गुलदस्तों से बड़ी ही गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया । वहीँ पाकिस्तान की आवाम ने भी सोशल मीडिया के जरिये वेस्टइंडीज टीम को सपोर्ट करते हुए उनका स्वागत किया ।
ये होंगे कप्तान और उपकप्तान
कीरोन पोलार्ड के अंतरराष्ट्रीय संन्यास के बाद निकोलस पूरन वेस्टइंडीज की पुरुष वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय टीमों की कप्तानी संभालेंगे। होप उपकप्तान की भूमिका में होंगे ।
6000 आर्मी की होगी तैनाती
गौरतलब है की सुरक्षा मामलों को देखते हुए पाकिस्तान के उपायुक्त (डीसी) ताहिर वातो ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच आठ जून से शुरू होने वाली एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट श्रृंखला के संबंध में सुरक्षाकर्मी 5 से 12 जून तक रेड अलर्ट रहेंगे।
जहाँ स्टेडियम में कुल 6000 आर्मी की तैनाती की जाने की बात भी साझा की गई है । पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अनुसार सुरक्षा मानकों पर विशेष जोर दिया गया है ।
Led by dashing Nicholas Pooran WI cricket team accorded warm welcome when they landed in Multan for 3-ODI Series Vs Pakistan opening On June 08.#PAKvWI @aaliaaaliya @Shoaib_Jatt @imransiddique89 @tmcheemas @QureshiAsadAli @AijazAh45872110 @Iqbaljamil001 pic.twitter.com/pori3qnb0X
— Ehsan Qureshi (@EhsanQureshi_1) June 6, 2022
वेस्टइंडीज की टीम
निकोलस पूरन (कप्तान), शाई होप (उप-कप्तान), नक्रमाह बोनर, शमर ब्रूक्स, कीसी कार्टी, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, शेरमोन लुईस, काइल मेयर्स, एंडरसन फिलिप, रोवमैन पॉवेल, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड, हेडन वॉल्श जूनियर







