आईसीसी टेस्ट रैंकिंग की घोषणा कर दी है जहां बाबर आजम ने एक बार फिर से कमाल धमाल और बवाल कर दिया है । वनडे और टी 20 के नंबर 1 बल्लेबाज बाबर आजम ने टेस्ट रैंकिंग में लंबी छलांग लगाते हुए अपने करियर बेस्ट रैंकिंग अंक प्राप्त कर चौथे पायदान पर काबिज हो चुके हैं।
वनडे और टी 20 अपार सफलता के बाद बाबर आजम ने टेस्ट क्रिकेट में भी अपना जलवा कायम कर दिया है। जहां वे भारत के हित हिट मैन और रन मशीन कोहली से भी कहीं आगे निकल गए हैं। और बता दिया है की वे रन मशीन कोहली को कड़ी चुनौती देने के काबिल हैं। रनों के साथ साथ शतकों के सूखे से जूंझ रहें विराट कोहली से बाबर आजम आगे निकल चुके हैं।
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग पर एक नजर
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग पर ध्यान दें तो रेटिंग अंक के साथ पाकिस्तान के कप्तान और शानदार बल्लेबाज बाबर आजम टॉप 10 की सूची में चौथे स्थान पर काबिज हो गए हैं। वहीं बाबर आजम के रेटिंग अंक हैं।
टॉप 10 की सूची में विराट और रोहित (ICC Men’s Test Player Rankings )

आईसीसी टेस्ट क्रिकेट की ताजा रैंकिंग में भारत के दो उम्दा प्लेयर रोहित शर्मा और विराट कोहली जमे हुए हैं। वहीं रेटिंग अंक 742 के साथ विराट 10 वें पायदान पर और 754 रेटिंग अंक के साथ रोहित 8 वें पायदान पर शामिल हैं। आपको बता दें की हाल में हुए टेस्ट सीरीज में भी बाबर आजम ने 2 शतक जमाए था वहीं वे बेहद शानदार फॉर्म में हैं। जहां वेस्टइंडीज के खिलाफ आज से शुरू हुए सीरीज में ये कमाल करते नजर आएंगे।
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग टॉप-10 की लिस्ट( ICC Men’s Test Player Rankings)
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग की बात की जाए तो पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के मार्नस 892 रेटिंग अंक के साथ हैं। दूसरे स्थान पर इंग्लैंड के शानदार बल्लेबाज रूट है जिनके 882 रेटिंग अंक हैं। जहाँ रुट को 2 पायदान का फायदा मिला है । हाल में ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन भी पुरे किये थे । तीसरे स्थान पर स्टीव स्मिथ हैं उनके पास 845 रेटिंग अंक हैं।
चौथे स्थान पर बाबर आजम 815 रेटिंग अंक के साथ हैं। पांचवें पायदान पर केन विलियमसन हैं जिनके 806 रेटिंग हैं हैं। छठे स्थान पर करुणारत्ने 772 रेटिंग अंक के साथ हैं। सातवें पायदान पर ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा हैं जिनके 757रेटिंग अंक हैं। आठवें स्थान पर रोहित शर्मा 754 रेटिंग अंक के साथ हैं। नौवें स्थान पर ट्रेविस हेड 754 रेटिंग अंक के साथ हैं और दसवें स्थान पर विराट कोहली 742 रेटिंग अंक के साथ है।
टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम दूसरे स्थान पर ICC Men’s Test Player Rankings )
आपको बता दें की 128 रेटिंग अंक के साथ ऑस्ट्रेलिया टॉप पर है। वहीं भारतीय टीम 111 रेटिंग अंक।के साथ दुसरे स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर न्यूलैंड की टीम है। चौथे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका 110 रेटिंग अंक । पांचवें स्थान पर पाकिस्तान की टीम 93 रेटिंग अंक के साथ हैं।।छठे स्थान पर इंग्लैंड 88 रेटिंग अंक, सातवें स्थान पर श्रीलंका 82 रेटिंग अंक, आठवें स्थान पर वेस्टइंडीज 77 रेटिंग अंक , नौवें स्थाननपर बांग्लादेश की टीम 51 रेटिंग अंक और दसवें स्थान पर जिंबाब्वे की टीम 25 रेटिंग अंक के साथ हैं।
ICC टेस्ट क्रिकेट रैंकिंग बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी पर नज़र
💥 Root rises to the No.2 spot
🌟 Jamieson, Anderson make gainsSome significant movements in this week’s @MRFWorldwide ICC Men’s Test Player Rankings 👀
Full list ➡️ https://t.co/VmdC3mddfp pic.twitter.com/wMsh7myies
— ICC (@ICC) June 8, 2022







