बीसीसीआई ने जहां अजीत आगरकर को भारतीय क्रिकेट का चीफ सिलेक्टर का चेयरमैन घोषित किया। वहीं उन्होंने सबसे बड़ी गलती भी प्लेयर चुनाव में कर दी है। जहां भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी 20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। जहां अजीत अगरकर की निगरानी में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले 5 मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। वहीं एक ऐसे प्लेयर का भी चुनाव किया गया है जो की डेथ ओवर में सबसे अधिक इकोनॉमी से रन लुटाने में अपना नाम दर्ज करवा चुका है। कहीं यह भूल बड़ी ना बन जाए यह तो सीरीज के बाद ही पता चलेगा राहत की बात यह है की कई नए चेहरों को भी टीम में शामिल किया गया है।
नए चेहरों को मिला मौका
नए चेहरों की बात की जाए तो टी 20 सीरीज के लिए यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, मुकेश कुमार को शामिल किया गया है। वहीं अर्शदीप, चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई की टीम में वापसी भी हुई है। वहीं तेज गेंदबाज उमरान भी टीम का हिस्सा हैं। अच्छी बात यह है की भारतीय टीम 5 मैचों की टी 20 सीरीज खेलती नजर आएगी लिहाजा इन सभी प्लेयर्स को मौका मिलने की अपार संभावना है।
अगरकर ने आवेश खान का किया चुनाव
आंकड़ों की लिहाज से बात की जाए तो डेथ ओवर में भारत की ओर से सबसे मंहगे इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी करने वाले तेज गेंदबाज आवेश खान हैं। जहां आवेश खान ने भारत के लिए टी20 I क्रिकेट में 12.71 के इकोनॉमी से रन लुटाए हैं। लिहाजा इस सीरीज में इनपर भी काफी दवाब होगा।
T20I डेथओवर में IND के लिए सबसे खराब इको.रेट

12.71 – आवेश खान
11.20- इशांत शर्मा
10.88 – हर्षल पटेल
10.77- खलील अहमद
10.50- इरफान खान
वहीँ आपको बता दें की आवेश खान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ही साल 2022 में टी 20 i क्रिकेट में पदार्पण किया था । वहीँ आखिरी इंटरनेशनल टी 20 मैच उन्होंने हांगकांग के खिलाफ खेला था । जहाँ लगभग 10 महीने बाद आवेश खान का चुनाव टीम इंडिया में हुआ है । देखना दिलचस्प होगा की वेस्टइंडीज दौरा में अगरकर का किया चुनाव टीम इंडिया के कितने हित में जाता है । आवेश खान ने टी 20 इंटरनेशनल मैच में खेले गए अपने 15 मैच में 13 विकेट लिए हैं जहाँ उनका बेस्ट प्रदर्शन 18 रन देकर 4 विकेट लेने का रहा है।
भारत की टी20 टीम:
इशान किशन (विकेटकीपर), शुबमन गिल, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, सूर्य कुमार यादव (उप-कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, अवेश खान, मुकेश कुमार।







