वीडियो: विराट ने लगाया ऐसा छक्का की खुद की अटकी जान, फील्डर की हवाई डाइव देख हुए हैरान

0
98
views
Video: Virat hit such a six that his life stuck, surprised to see the fielder's aerial dive
PC: IPL/Twitter

आईपीएल 2022 के 43 वें मुकाबले में बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस को 171 रनों का लक्ष्य दिया। रॉयल चैलेंजर्स के सलामी बल्लेबाज विराट का बल्ला जमकर गरजा। जहां विराट कोहली ने 53 गेंदों का सामना करते हुए 58 रनों की पारी खेली उन्होंने छह चौके और एक छक्का जड़ा ।वही 14 पारियों के बाद विराट कोहली का बल्ला जमकर गरजा  और अर्धशतकीय  पारी उन्होंने खेली।



बेंगलुरु के कप्तान डुप्लेसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जहां विराट कोहली ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली हालांकि उनकी पारी धीमी जरूर है लेकिन जिस पारी का इंतजार पूरी भारत देश कर रहा था वो देखने  मिला । दूसरी ओर पाटीदार ने जमकर विराट कोहली का साथ दिया और 32 गेंदों का सामना करते हुए 52 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली ।जहां उन्होंने 5 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के जड़े।

कप्तान  डुप्लेसी 0 रन पर आउट हुए। वह इस मैच में ऐसा भी  मौका आया जब विराट कोहली की सांसे अपनी द्वारा खेले गए शॉर्ट से रुक गई थी। जहां एक समय उन्हे लगा कि भी आउट हो जाएंगे लेकिन गेंद सीमा रेखा के बाहर चली गई लेकिन फील्डर की अद्भुत डाइव को देख विराट कोहली बेहद अचंभित रहे।



फॉर्म की विराट कोहली ने वापसी

PC: IPL/BCCI

रन के लिए कुछ मैचों से तरस रहे विराट कोहली ने गुजरात के खिलाफ शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 58 रनों की पारी खेली उन्होंने 6 चौके और एक छक्का जड़ा, इसी के साथ उन्होंने अपने फॉर्म में वापसी भी कर ली है।

फर्ग्यूसन के 10 वीं ओवर का रोमांच



कोहली को फर्ग्यूसन के विरूद्ध एक प्रेशर रिलीज शॉट खेलने की जरूरत थी ।वहीँ फर्ग्यूसन के  फुल टॉस गेंद पर विराट ने हवाई शॉट खेला । जहाँ फील्डर ने लंबी छलांग लगाया । एक पल के लिए  विराट चिंतित दिखे लेकिन गेंद को फील्डर के ऊपर से जाते देख विराट ने राहत की सांस ली । अगर वह कैच हो जाता तो फिर से विराट अर्धशतक से चूक जाते ।

गुजरात- शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, प्रदीप सांगवान, अल्जारी जोसेफ, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद शमी

बेंगलुरु- फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here