वीडियो: राशिद खान बने सुपर मैन, हवा में गुलाटी लगा पकड़ा नामुमकिन कैच, मैक्सवेल को दिया फेयरवेल

0
148
views
Video: Rashid Khan becomes Superman, Gulati caught impossible catch in the air, Farewell given to Maxwell

आईपीएल 2022 का 43 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। जहां इस रोमांचक मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलुरु की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 171 रन का टारगेट गुजरात टाइटंस के सामने रखा है । जहाँ  इस मैच में एक समय खतरनाक लग रहे मैक्सवेल के आतिशी पारी को राशिद खान ने अपन शानदार कैच से रोका जिसकी चर्चा खूब हो रही है .



बेंगलुरु की बात की जाए तो बेंगलुरु की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर इस बार विराट कोहली रहे ।जहां उन्होंने भले ही धीमी पारी खेली हो, लेकिन जिस अर्धशतक का इंतज़ार  पूरा देश कर रहा था वह पारी विराट के बल्ले से आज निकली ।

19वें ओवर में राशिद ने पकड़ा कमाल कैच


विराट कोहली ने 53 गेंदों का सामना करते हुए 58 रनों की पारी खेली। रजत पाटीदार ने धुआंधार 52 रनों की पारी खेली ।वहीं अंत में आए मैक्सवेल ने भी ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 18 गेंदों में 33 रन जोड़ दिए। वहीं इस मैच में राशिद खान के कैच ने समा बांध दिया ।

जहां उन्होंने एक समय लग रहे हैं सबसे खतरनाक प्लेयर मैक्सवेल का कैच लॉकी फर्ग्यूसन के 19वें ओवर में लेकर मैक्सवेल का काम तमाम किया।



राशिद बने सुपरमैन लिए शानदार catch

बल्लेबाजी गेंदबाजी और फिर फील्डिंग इन तीनों डिपार्टमेंट में राष खान का कोई जोड़ नहीं इसी कड़ी में राशिद खान ने 33 रनों के स्कोर पर मैक्सवेल का शानदार कैच डाइव लगाकर पकड़कर उन्हें चलता किया। 19 ओवर की तीसरी गेंद पर फर्ग्यूसन की गेंद पर मैक्सवेल फिर से ऑफ साइड में रूम बनाकर गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाने के लिए जोरदार बल्ला चलाया ।



वही मेड ऑफ पर खड़े राशिद खान ने अपनी बाई और जाकर गेंद को हवा में डाइव लगाकर उन्हें कैच आउट किया। मैक्सवेल ने 18 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 33 रन जमाए थे। इसके बाद फर्ग्यूसन ने राशिद खान को जाकर गले लगा लिया।

गुजराती की गेंदबाजी

गुजराती भी गेंदबाजी की बात की जाए तो मोहम्मद शमी ने 4 ओवर में 39 रन देकर एक सफलता अर्जित की। प्रदीप सांगवान ने 4 ओवर में 19 रन देकर दो विकेट हासिल किया। अल्जारी जोसेफ को एक सफलता मिली ।राशिद खान ने 4 ओवर में 29 रन देकर एक सफलता अर्जित की ।लॉकी फर्ग्यूसन ने 4 ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट चटकाए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here