आईपीएल 2022 का 43 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स के फैंस के लिए बेहद खास रहा। जहां टॉस जीतने के बाद बल्लेबाज़ी करने उतरी बैंगलोर टीम के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अर्धशतकीय पारी खेल फैंस का दिल जीता। मैदान के हर कोने से विराट के नाम की गर्जन ने मानों रोंगटे खड़े कर दिए हों। वहीं देर आए दुरस्त आए कहावत सार्थक करते हुए बैंगलोर के स्टार प्लेयर ने रनों का सूखा दूर कर अपने खोए फॉर्म को वापिस पाने के भी संकेत दे डालें हैं। वहीं विराट भी जिस पारी का इंतजार काफी समय से कर रहे थे वह पारी उनके बल्ले से निकली।
14 परियों के बाद विराट की आई 50

IPL 2022 में इस साल यह विराट कोहली की पहली अर्धशतकीय पारी है। जहाँ 14 पारियों के लम्बे इंतज़ार के बाद विराट को दर्शकों के सामने बल्ला उठाने का बड़ा मौका मिला।
अनुष्का शर्मा का खास सेलिब्रेशन
बैंगलोर को सपोर्ट करने आई अनुष्का शर्मा ने भी जमकर विराट के इस अर्धशतकीय पारी की सरहाना की। जहाँ उन्होंने कोहली के शानदार अर्धशतक बनाने के बाद तालियों और जबरदस्त चीयर करते हुए उनका हौसला बढ़ाया वहीँ एक सच्चे फैंस की भांति उन्होंने विराट कोहली और बैंगलोर के लिए चीयर किया । जिसकी चर्चा खूब हो रही है ।
Yes 💪 King is back 🏏
1st Fifty in this TATA IPL 2022 🏆মুখে নয় ব্যাটে জবাব 👊
Always with You ❤️ #RCBvsGT #WeAreChallengers pic.twitter.com/SzOONrWasM
— MD.Babor Ahmed (@MBHimel20) April 30, 2022
IPL 2022 के 43वें मुकाबले में गुजरात की टीम ने बैंगलोर को 6 विकेट से रौंद कर 16 अंकों के साथ पहले पायदान पर और भी अधिक मजबूती से बैठी है । पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर की टीम ने 170 रन बनाए । जिसके जवाब में गुजरात की टीम ने 19.3 ओवर में 4 विकेट लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है । राहुल तेवतिया और डेविड मिलर ने गुजरात की जीत में बड़ी भूमिका निभाई है ।
राहुल तेवतिया ने 25 गेंद का सामना करते हुए 43 रन तथा मिलर ने 24 गेंद में 39 रन बनाकर इस मैच को गुजरात के नाम कर दिया । गौरतलब है की यह बैंगलोर की लगातार तीसरी हार है । वहीँ बैंगलोर की हार से हैदराबाद को फायदा पंहुचा है जहाँ अभी भी टॉप-4 से बैंगलोर की टीम बाहर है ।







