गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2022 का 43 वां मुकाबला गुजरात टाइटंस में 6 विकेट से जीता ।उतार-चढ़ाव भरे इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए।
जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने छह विकेट से इस मैच को अपने नाम किया। जीत के साथ गुजरात टाइटंस 16 अंकों के साथ टॉप पर बनी हुई है। इन्हीं सबके बीच एक शानदार मंजर नजर आया जब गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के आउट होने के उपरांत अनुष्का शर्मा के रिएक्शन काफी चर्चा में आई। जहां अनुष्का ने हार्दिक के आउट होने पर अलग अंदाज़ में चीयर करती नजर आई।
सस्ते में चलते बने हार्दिक
पिछले कुछ मैचों में लय में लग रहा है हार्दिक पांड्या आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सस्ते में आउट हुए। जहां उन्होंने अपने क्रम में बदलाव करते हुए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे ।वही 5 गेंदों का सामना करते हुए 3 रन बनाकर शहबाज अहमद की गेंद पर हार्दिक आउट हुए। हार्दिक पांड्या के आउट होने के उपरांत विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा के रिएक्शन काबिले तारीफ था , सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा की रिएक्शन की काफी चर्चा हो रही है ।
हार्दिक आउट होने के साथ अनुष्का शर्मा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए चेयर करती नजर आई ।वहीं उनके चेहरे पर खुशी देखने लायक थी। एक समय गुजरात टाइटंस के खेमे में हताशा और मायूसी का माहौल था ।वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खेमे में खुशी एवं जश्न मनाई जा रही थी जो कि देखने लायक थी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए जमकर किया अनुष्का शर्मा ने चीयर
Most important wicket…by shabaazzzz 👏♥️
PS : Don’t miss nush cutest reaction 🫶#TejRan #RCBvsGT #IPL2022 pic.twitter.com/pcHdBi4ufN— 𝓐𝓷𝓬𝓱𝓪𝓵…💫 (@itsjustus_18) April 30, 2022
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को समर्थन एवं उनके लिए शेयर करने आए अनुष्का शर्मा ने जमकर बेंगलुरु का हौसला बढ़ाया। जहां पहली गेंद से ही उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सपोर्ट किया एवं चौके छक्के लगने के साथ ही उन्होंने अपनी खुशी एवं प्रतिक्रिया जाहिर की, वहीं विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी खेलने के साथ अनुष्का शर्मा झूम उठे एवं पवेलियन से विराट कोहली के लिए समर्थन और ख़ुशी जाहिर की ।







