आईपीएल का 44 वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच डी-वाय पाटील स्पोर्ट्स अकैडमी मुंबई में खेला जा रहा है ।इस मैच में बर्थडे बॉय रोहित शर्मा केवल 2 रनों पर आउट हुए। इसके बाद पवेलियन में बैठी रितिका बेहद भावुक नजर आई ।
इससे पहले मुंबई इंडियंस अपनी पहली जीत की तलाश के लिए मशक्कत करते हुए नजर आ रही है। जहां पहले ही मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की दावेदारी से बाहर हो चुकी है ।वहीं मुंबई इंडियंस में अपने सम्मान के लिए क्रिकेट खेल रही है। इसी कड़ी में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जॉस बटलर की शानदार 67 रनों की पारी की बदौलत 158/6 रन बनाये । इसके बाद लक्ष्य का पीछे करने उतरे रोहित शर्मा ने 5 गेंदों पर 2 रन बनाकर अश्विन का शिकार बने।
रोहित शर्मा सस्ते में हुए आउट
मुंबई इंडियन की पारी के 23 रन पर रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका रविचंद्रन अश्विन ने दिया । 9 मैचों में महज 136 रन रोहित शर्मा के नाम है ।वही राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर रोहित शर्मा स्वीप करने के चक्कर में गेंद को पढ़ नहीं पाए एवं गेंद को मिली उछाल की वजह से बैकवर्ड स्क्वायर पर खड़े मिशेल के हाथों कैच आउट हुए।
रोहित शर्मा के रूप में मुंबई को लगा पहला झटका राजस्थान जश्न में डूबी
महज 5 रन के स्कोर पर रोहित शर्मा पवेलियन वापस लौटे । जहां फिरकी गेंदबाज आर अश्विन ने उनका विकेट चटकाए ।23 रन के स्कोर पर रोहित शर्मा का पहला विकेट मुंबई इंडियंस ने खोया।
बेहद भावुक हुई रोहित शर्मा की पत्नी रितिका
— Abhishek Kumar (@CricketKeTagde) April 30, 2022
आज रोहित शर्मा के जन्मदिन के शुभ अवसर पर जहां सभी फैंस उनसे बड़ी पारे की उम्मीद लगाए बैठे थे ।वहीं इस मैच में भी उन्होंने कुछ खास नहीं किया। एक के बाद एक खराब परफॉर्मेंस की वजह से मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा है जहां अगर आंकड़ों की बात किया जाए तो रोहित शर्मा ने खेले गए नौ मैच में महज 136 रन अपने नाम किए हैं।







