44 मैच समाप्त, ऑरेंज पर्पल कैप में बदलाव, हार्दिक ने धवन को टॉप-3 से किया बाहर, तिलक-सूर्यकुमार की टॉप6 में प्रवेश, देखें टॉप 10 की लिस्ट

0
74
views

आईपीएल 2022 के 44 में मुकाबले में आखिरकार 8 सालों के बाद मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा ।टॉस जीतकर मुंबई में पहले क्षेत्ररक्षण करने का किया फैसला। पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने मुंबई के सामने 159 रनों का लक्ष्य रखा जिस से मुंबई इंडियंस में आखरी ओवर में 5 विकेट खोकर प्राप्त किया।



जीत के नायक रहे सूर्यकुमार यादव जिन्होंने सर्वाधिक 51 रनों की पारी खेली वहीं तिलक वर्मा ने 35 रनों का योगदान किया ।लगातार आठ मैच की हार के बाद जन्मदिन के दिन रोहित शर्मा को आखिरकार जीत मिली। गौरतलब है किया राजस्थान की आई पी एल 2022 में तीसरी हार है इस हार के बाद 12 अंकों के साथ राजस्थान दूसरे पायदान पर बनी हुई है वहीं मुंबई इंडियंस में 2 अंकों के साथ आई पी एल 2022 अपना खाता खोला।

जॉस बटलर का फिर चला बल्ला



हमें शानदार फॉर्म में चल रहा है  बटलर का बल्ला फिर से बोला ।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम की ओर से  बटलर ने सर्वाधिक 67 रनों की पारी खेली। बटलर ने 52 गेंद में 67 रन बनाए और अपना आईपीएल कैरियर का 14 वां अर्धशतकीय पारी खेला। अपनी पारी में बटलर ने चार छक्के और 5 चौके लगाए।  दूसरी ओर मुंबई इंडियंस की ओर से रितिक और मेरीडीथ में दो-दो विकेट हासिल किए।

एक बार फिर रोहित का बल्ला रहा खामोश

आज अपने 35 वें जन्मदिन पर सभी फैंस को उम्मीद थी की रोहित आज बल्ले से कमल करेगें लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। रोहित शर्मा महज 2 रन बनाकर आउट हुए वहीं ईशान किशन ने शुरआत में आकर लंबे शॉट खेलने के लिए काफी प्रयास किए और 4 चौके और एक छक्के की मदद से 18 गेंद पर 26 रन बनाकर आउट हुए।

सूर्यकुमार और तिलक बने संकटमोचक



एक बार फिर पावर प्ले के भीतर रोहित और ईशान किशन के आउट होने के बाद सूर्यकुकर और तिलक वर्मा ने साधी हुई पारी खेल मुश्किल घड़ी से मुंबई को निकाला जहां 5 चौके और 2 छक्के की मदद से सूर्यकुमार ने 39 गेंद पर 51 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 30 गेंद पर 35 रन की पारी खेली

टीम डेविड और सैम का जलवा

टीम डेविड ने 9 गेंद पर 2 चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाए। वहीं डैनियल सैम ने आने के साथ छक्का जड़ा।

राजस्थान की गेंदबाजी

राजस्थान की ओर से ट्रेंट बोल्ट, कृष्णा, अश्विन, चहल और कुलदीप सेन को एक एक सफलता मिली।

44 मैच के बाद बदला ऑरेंज कैप की सूची देखें टॉप 10 की सूची



44 matches ended, change in orange purple cap, Hardik removes Dhawan from top-3, Tilak-Suryakumar enter top 6, see top 10 list

44 मैचों के बाद ऑरेंज कैप की लिस्ट में सर्वाधिक रन बनने वाले प्लेयर की लिस्ट में बटलर ने अपने 500 रनों का आंकड़ा पूरा किया । जहां उन्होंने 67 रनों की पारी खेल खेले गए कुल 9 मैच में 566 रन बना चुके हैं। हार्दिक पाण्डया ने शिखर धवन को टॉप 3 से बाहर कर दिया है। जहां हार्दिक ने 8 मैचों में कुल 308 रन बनाए हैं। धवन 307 रनों के साथ चौथे स्थान पर आ गाय हैं। तिलक वर्मा ने 35 रन की पारी खेल टॉप 5 में अपनी जगह बना ली हैं। तिलक वर्मा ने 9 मैचों में 307 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव भी अर्धशतकीय पारी खेल अब टॉप 6 में प्रवेश का चुके हैं। जहां सूर्यकुमार ने 7 मैच में 290 रन बनाए हैं।



44 मैच के बाद पर्पल कैप की टॉप 10 की लिस्ट

44 matches ended, change in orange purple cap, Hardik removes Dhawan from top-3, Tilak-Suryakumar enter top 6, see top 10 list

44 मैचों के बाद पर्पल कैप की टॉप टेन की सूची में यजुवेंद्र चहल 19 विकेट के साथ टॉप पर है। दूसरे स्थान पर कुलदीप यादव 17 विकेट के साथ है ।तीसरे पायदान पर उमरान मलिक 15 विकेट के साथ हैं। चौथे स्थान पर नटराजन 15 विकेट के साथ हैं। पांचवे स्थान पर हंसरंगा 15 विकेट के साथ हैं। छठे स्थान पर ब्रावो14 विकेट के साथ हैं। उमेश यादव सातवें स्थान पर 14 विकेट के साथ है ।आठवें पायदान पर अब मोहम्मद शमी 14 विकेट के साथ आ चुके हैं।



 

प्वाइंट्स टेबल में बदलाव

44 matches ended, change in orange purple cap, Hardik removes Dhawan from top-3, Tilak-Suryakumar enter top 6, see top 10 list

प्वाइंट्स टेबल में 44 मैच के बाद गुजरात की टीम 16 अंक के साथ टॉप पर है। राजस्थान रॉयल्स 12 को के साथ दूसरे स्थान पर है लखनऊ  की टीम 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। चौथे स्थान पर हैदराबाद 10 अंकों के साथ है। पांचवें स्थान पर रहे  बेंगलुरु 10 अंकों के साथ है। छठे स्थान पर दिल्ली 8 अंकों के साथ है. पंजाब 8 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है .वहीं इस जीत के बाद मुंबई इंडियंस ने अपना खाता खोला है हालांकि उनके साथ 10वें पायदान पर ही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here