IPL 2022: 1 जीत ने भुलाए 8 हार के गम, रोहित ने सूर्यकुमार को नहीं इसको दिया जीत का श्रेय

0
103
views
IPL 2022: 1 win has forgotten the sorrow of 8 defeats, Rohit did not do Suryakumar, did not give credit for his victory
PC: IPL/BCCI

8 हार के बाद जीत का आखिरकार स्वाद चखने वाले टीम मुंबई इंडियंस के प्लेयर्स के चेहरे पर वो मुस्कान दिखी। जिसकी चाहत क्रिकेट फैंस लंबे समय से कर रही थी। हार के बाद सवालों के घेरे में आए मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के आखिरकार चहरे पर वो मुस्कान आए जिसकी सभी पहले से कल्पना कर रहे थे। जीत के बाद बेहद खुश दिखे रोहित और पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान जीत के बाद कह दी बड़ी बात।



आईपीएल 44वां का मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान में खेला गया। जहां इस मैच को मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट से अपने नाम किया। जहां  टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 158 रन बनाए। राजस्थान की ओर से जॉस बटलर ने 67 रन की पारी खेली।

IPL 2022: 1 win has forgotten the sorrow of 8 defeats, Rohit did not do Suryakumar, did not give credit for his victory
PC: IPL/BCCI

मुंबई की ओर से ऋतिक और मेरीडेथ ने दो दो विकेट चटकाए। 159 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की ओर से सूर्यकुमार ने सर्वाधिक 51 रन बनाए। तिलक वर्मा ने भी शानदार योगदान किया और 35 रन की पारी खेली। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी हुई। डेनियल सेम्स ने छक्के के साथ मैच को समाप्त किया। चहल, अश्विन, प्रसिद्ध कृष्णा, बोल्ट को एक एक सफलता मिली।

हिट मैन के जन्मदिन पर मिला शानदार गिफ्ट



हिट मैन रोहित शर्मा के 35 वें जन्मदिन पर आखिरकार जीत का उपहार पूरे टीम के।संयुक्त प्रयास से उन्हें मिला। इस जीत से हालांकि मुंबई को कोई फायदा नहीं होने वाला लेकिन इस जीत से हैदराबाद की टीम को फायदा मिला है। जहां अब हैदराबाद और राजस्थान की टीम 12 अंकों के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर काबिज है।

जीत के बाद आखिरकार जानिए पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन पर क्या कहा

PC: IPL/BCCI

 

जीत से बेहद खुश रोहित शर्मा ने कहा ” इस जीत को मैं स्वीकार करता हूं। आज टीम असली क्षमता के साथ सामने आई। विशेष रूप से गेंदबाजों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। आप अगर विकेट लेते रहते हैं तो विपक्षी के लिए मुश्किल होगी, और हमने उसी की तहत कार्य किया। यह वहीं टीम है जो की पहले दो मैच में खेली थी हालांकि गेंदबाजी में परिवर्तन किया गया।



“हमने आज बेस्ट प्लेइंग XI के साथ एकजुट होकर खेला और परिणाम सामने है। हम काफी मैच खरीद आकर हारे। अगर वे मैच जीत जाते तो चीजें कुछ और होती। गेंदबाजी में गेंदबाजों ने साहस दिखाया बल्लेबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन देखने मिला।”

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here