गुजरात जायंट और भीलवाड़ा किंग्स के बीच लीजेंड्स लिग (bhilwada king versis Gujarat gents 11th match) का 11 मुकाबला भीलवाड़ा किंग्स ने 5 विकेट से जीतकर पूरा किया। यूसुफ पठान की भीलवाड़ा टीम ने टॉस जीतकर पहले पार्थिव पटेल की गुजरात जायंट्स की टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी भीलवाड़ा किंग्स ने 19.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 1 रन बनाकर मैच को 5 विकेट से अपने नाम किया।
क्रिस गेल( Chris Gayle 50 in legends league) ने खेली तूफानी पारी

यूनिवर्सल बॉस के नाम से जाने जाने वाले क्रिस गेल ने सहवाग की गैरमौजूदगी में ताबड़तोड़ पारी खेली। जहां उन्होंने 40 गेंदों पर 9 चौके और तीन छक्के की मदद से 68 रन बनाए वह आपको बता दें कि उन्होंने लेजेंड्स लीग का सबसे तेज अर्धशतकीय पारी खेला ।जहां उन्होंने इरफान पठान के भाई यूसुफ पठान के एक ओवर में गजब की बल्लेबाजी करते हुए 24 रन ठोके। जहां उन्होंने यूसुफ पठान के दूसरे ओवर में 24 रन बनाए जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल थे। हालांकि 14 ओवर की चौथी गेंद पर क्रिस गेल को शेन वॉटसन के ओवर में यूसुफ पठान ने कैच कर अपने ओवर में लगाए गए छक्के और चौके की बारिश का बदला बड़े ही स्टाइल के साथ लिया।
video
Kings take another big wicket…#yusufpathan #BhilwaraKings pic.twitter.com/0akh9W1g8K
— Bhilwara Kings (@Bhilwarakings) September 30, 2022
यशपाल सिंह ने खेली 58 की आतिशी पारी
यशपाल सिंह ( Yashpal Singh) जिन्होंने पिछले मैच में भी अर्धशकीय पारी खेली थी ।वहीं उन्होंने भीलवाड़ा के खिलाफ भी ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की जहां उन्होंने 6 चौके और दो छक्के की मदद से 36 गेंदों का सामना करते हुए 58 रनों की पारी खेली और टीम का स्कोर 186 रनों तक पहुंचाया।
यूसुफ पठान के सबसे महंगे
भीलवाड़ा किंग (bhilwada kings)की ओर से गेंदबाजी करने वाले यूसुफ पठान ने 2 ओवर में 34 रन दिए । हालांकि उन्हें 2 सफलता जरूर मिली लेकिन 17 के इकॉनोमी से उन्होंने 34 रन लुटाए। वही श्रीसंत ,त्यागी एवं वाटसन को एक-एक सफलता हाथ लगी।
यूसुफ पठान और इरफान पठान ने दिखाया अलग अंदाज

186 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी विलियम पोर्टरफील्ड और मोर्ने की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की। जहां विलियम पोर्टरफील्ड ने 37 गेंदों पर 40 रन बनाए तो दूसरी ओर मोर्ने ने 16 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाए ।वहीं 5 नंबर पर बल्लेबाजी करने आए यूसुफ पठान( Yusuf Pathan)ने ताबड़तोड़ अंदाज से खेल का प्रदर्शन किया और 18 गेंदों पर 4 छक्के और एक चौके की मदद से 39 रन बनाए .वहीं सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने हैं इरफान पठान ने 14 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाए और भीलवाड़ा किंग्स को 5 विकेट से जीत दिलाई।
Legends league cricket 2022 points table

इस जीत के साथ भीलवाड़ा किंग्स 6 मैच में 3 जीत और 2 हार के साथ 7 अंकों के साथ लीजेंड्स लीग के प्वाइंट टेबल में दूसरे स्थान पर आ गई है। वही इंडिया कैपिटल नेट रन अधिक होने की वजह से पहले स्थान पर 7 अंकों के साथ हैं। तीसरे स्थान पर गुजरात जायंट्स 5 और मनिपाल टाइगर्स 3 अंक के साथ चौथे स्थान पर हैं।







