PAKvsENG:16 गेंद में ठोके 70 रन, साल्ट ने उड़ाई PAK गेंदबाजों की धज्जियां, 14.3 ओवर में 170 रन बना जीता इंग्लैंड

0
81
views
PAKvsENG: 70 runs in 16 balls, salt blew PAK bowlers, England won 170 runs in 14.3 overs
PC: Espn

(Pakistan versus England 6 T20 I)पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच चल रहे t20 द्विपक्षीय श्रृंखला का छठा मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi stadium Lahore) में खेला गया। जहां रोमांच से भरे इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया ।जहां पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 169रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम में ताबड़तोड़ खेल का प्रदर्शन करते हुए महज 14.3 ओवर में 170 रन बनाकर मैच को 8 विकटों से जीत लिया एवं श्रृंखला को 3-3 से बराबरी पर ला खड़ा किया। जहां इंग्लैंड के बल्लेबाज साल्ट (Philip salt) ने बिना किसी भेदभाव के पाकिस्तान के स्पिनर के साथ तेज गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

बाबर आजम ने खेली 87 रनों की तूफानी पारी

PAKvsENG: 70 runs in 16 balls, salt blew PAK bowlers, England won 170 runs in 14.3 overs
PC: Espn

बाबर आजम (Babar Azam) ने 59 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और तीन छक्के की मदद से 87 रन बनाए इसके साथ ही उन्होंने विराट कोहली के रिकॉर्ड की भी बराबरी की। बाबर आजम ने जहां t20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना 27 वा अर्धशतक बनाया वही 81 पारियों में 3000 रन पूरे करने के रिकॉर्ड की बराबरी भी विराट कोहली के साथ कर ली है। पाकिस्तान के मध्यक्रम के बल्लेबाज इफ्तिखार अहमद ने 21 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और दो छक्के की मदद से 31 रन बनाए ।वही हैदर अली ने 18 तथा नवाज ने 12 रनों का योगदान दिया। 15 रन पर दो विकेट गिरने के बाद भी बाबर आजम अपना नेचुरल शॉट खेलते दिखाई दिए। वहीं इस मैच में मोहम्मद रिजवान की कमी बाबर को जरूर खलती दिखाई दी।

इंग्लैंड की गेंदबाजी की बात की जाए तो सैम करण तथा डेविड विली को दो-दो सफलता मिली। वहीं टॉपले और  रिचर्ड को एक-एक विकेट हासिल हुआ।

साल्ट (Philip salt)ने दिखाया मैच में अपने बल्ले का स्वाद

PAKvsENG: 70 runs in 16 balls, salt blew PAK bowlers, England won 170 runs in 14.3 overs
PC: ESPN

जीत के लिए 170 रनों का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम के सलामी बल्लेबाज फिलिप साल्ट और  एलेक्स हैल्स ने आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी की  जहां पावर प्ले में इंग्लैंड की टीम ने 82 रन एक विकेट के नुकसान पर बना दिया था. जहां फिलिप्स साल्ट ने 13 चौके और तीन छक्के की मदद से महज 16 गेंदों का सामना करते हुए 70 रन बना दिए थे वहीं 88 रन बनाकर  वे नाबाद रहे। अपने 50 रन बनाने के लिए उन्होंने केवल 19 गेंद लिए। वहीं केवल चौके और छक्के से उन्होंने महज 16 गेंदों पर 70 रन की पारी खेली थी l

PAKvsENG: 70 runs in 16 balls, salt blew PAK bowlers, England won 170 runs in 14.3 overs
PC: ESPN

दूसरी और एलेक्स हेल्स ने 12 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाए। वहीं डेविड मलान ने 18 गेंदों पर पांच चौके लगाकर 26 रन की पारी खेली।बैंड डकैट ने 16 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके की मदद से 26 रन बनाए।

शाहनवाज दहानी की जमकर हुई कुटाई

PAKvsENG: 70 runs in 16 balls, salt blew PAK bowlers, England won 170 runs in 14.3 overs
PC: Espn

पाकिस्तान के पेस अटैक और स्पिनरों की जमकर धुनाई साल्ट और हेल्स ने की जहां मोहम्मद नवाज को 10.8 की इकोनामी से पीटा गया तो वहीं दूसरी ओर शाहनवाज दहानी के 2 ओवर में 33 रन 16.50 के इकॉनोमी से इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों ने लुटा।

मोहम्मद वसीम जूनियर के 2.3 ओवर में 29 रन बरसे। आमिर जमाल ने 2 ओवर में 15 के इकॉनोमी से 30 रन दिए। इस जीत के साथ सीरीज अब 3/3 की बराबरी पर आ गया है जहां 2 अक्टूबर को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच फाइनल मुकाबला होगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here