वीडियो: राहुल ने 7 फीट छलांग लगाकर पकड़ा मयंक का अद्भुत कैच, एक कैच ने पलट दिया मैच, गुस्से से बौखलाए मयंक

0
217
views
Video: Rahul caught Mayank's amazing catch by jumping 7 feet, one catch turned the match, Mayank was furious
PC: IPL/Twitter

आई पी एल 2022 का 42 वां मुकाबला लखनऊ सुपरजाइंट्स और पंजाब किंग्स के बीच महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पुणे में खेला गया ।जहां लो स्कोरिंग मैच में लखनऊ सुपर जेंट्स की टीम ने पंजाब किंग्स को 20 रनों से रौंद का अंक तालिका में 12 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर कब्जा कर लिया है ।जहां जीत और हार के बीच आए मयंक का कैच लोकेश राहुल ने पकड़कर मैच का पूरा समीकरण बदल दिया।



टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 153/8 रन बनाए, जिसके जवाब में पंजाब किंग्स 20 ओवर में 133/8 रन ही बना पाई। लखनऊ की ओर से क्विंटन डी कॉक ने 37 गेंद में चार चौके और 2 छक्के की मदद से सर्वाधिक 46 रन बनाए। दीपक 34 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब की ओर से राबडा ने 4 ओवर में 38 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए।

Video: Rahul caught Mayank's amazing catch by jumping 7 feet, one catch turned the match, Mayank was furious
PC: IPL/Twitter

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की ओर से सलामी बल्लेबाज और कप्तान मयंक ने 17 गेंद में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 25 रन की पारी खेली जहां उनका विकेट चमीरा ने लोकेश राहुल द्वारा कैच आउट करवा कर लिया। इस विकेट ने पूरा समीकरण के साथ मैच को पलट कर रख दिया। लखनऊ की ओर से मोहसिन ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, कृणाल और चमीरा ने दो दो विकेट हासिल किए।



लोकेश राहुल ने पकड़ा मयंक का शानदार कैच

लोकेश राहुल और मयंक अग्रवाल बेहद करीबी मित्र हैं दोनों को एक दूसरे के ताकत और कमजोरी का पता है। वहीं लोकेश राहुल ने बेहतरीन ढंग से मयंक को सेटअप कर मिड विकेट के एरिया में शॉट खेलने के लिए मजबूर किया और खुद वाइड मिड विकेट एरिया में तैनात  होकर फ्लैट जा रही गेंद को हवा में छलांग लगाकर कैच को पूरा कर पंजाब को सबसे बड़ा झटका दिया।



जिसके बाद विकटों के पतन का सिलसिला जो शुरू हुआ वह रुका नहीं। एक समय मयंक 2 चौके और 2 छक्के जड़कर जम गाय थे। लिहाजा मयंक का विकेट टर्निंग पॉइंट रहा । हर मायनें में मयंक अग्रवाल का विकेट लखनऊ सुपरजाइंट्स के लिए काफी महत्वपूर्ण विकेट था ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here