IPL 2022: मैन आफ द मैच बनने के बाद क्रुणाल ने कप्तान-मेंटर को नहीं बल्कि इसे दिया प्रदर्शन का श्रेय

0
112
views
IPL 2022: After becoming the man of the match, Krunal gave the credit for the performance, not the captain-mentor
PC: IPL/Twitter

आईपीएल 2022 का 42वां मैच लखनऊ ने 20 रनों से जीतकर अंकतालिका में लम्बी छलांग लगते हुए टॉप-3 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो चुकी है । 12 अंकों के साथ लखनऊ अब पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर आ गई है ।42वें मुलाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स को 20 रन से रौंद दिया है। पंजाब के समक्ष 154 रन का लक्ष्य  लखनऊ ने दिया, जिसके जवाब में पंजाब की टीम 20 ओवर में 133/8 का स्कोर ही बना सकी।



मैच में क्रुणाल को अपने बल्लेबाज़ी के लिए नहीं बल्कि इस बार अपने शानदार गेंदबाज़ी के लिए मैन ऑफ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया । जहाँ उन्होंने बेहद किफायती गेंदबाज़ी की और विपक्षी को बैक फुट पर ढकेला । आगे बात करते हैं की उन्होंने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में क्या कहा ।

क्रुणाल बने मैन ऑफ द मैच

IPL 2022: After becoming the man of the match, Krunal gave the credit for the performance, not the captain-mentor
PC: IPL/Twitter

क्रुणाल पंड्या ने पंजाब के खिलाफ धारदार गेंदबाजी करते हुए अपने  4 ओवर में 2 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने भानुका राजपक्षे (7) और जितेश शर्मा (2) का महत्वपूर्ण विकेट चटकाया। अपने  शानदार   स्पेल में  केवल 2.80 की इकोनॉमी से 11 रन खर्च किए और बेहद किफायती गेंदबाज़ रहे ।



इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाज़ी करने उतरी ट्रिकी पिच पर  20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 153 का स्कोर बनाया। लखनऊ की ओर से क्विंटन डी कॉक ने 46 रन की पारी खेली । नंबर 3 पर प्रमोट किये गए दीपक हुड्डा ने 34 रन बनाये। पंजाब के कगिसो रबाडा ने  सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए । लखनऊ टीम की इस आईपीएल में 9 मैचों में ये छठी जीत है।12 अंक के साथ लखनऊ अब तीसरे स्थान पर आ चुकी है । पंजाब की 9 मैचों में ये पांचवीं हार के साथ 7 वें पायदान पर जा चुकी है ।

टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब के सलामी बल्लेबाज़  मयंक अग्रवाल और शिखर धवन ने पहले विकेट के लिए 35 रन जोड़े। 5वें ओवर में चमीरा ने मयंक (25) को लोकेश के हाथों कैच करवाया । उसके बाद शिखर का विकेट रवि बिश्नोई ने लिया ।जॉनी बेयरस्टो (32) ने संघर्ष जरूर किया लेकिन ज्यादा देर तक ठीके नहीं ।



लखनऊ की ओर से  युवा तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 3 विकेट चटजाये जिसमें की  उन्होंने लिविंगस्टोन (18), कगिसो रबाडा (2) और राहुल चाहर (4) के विकेट शामिल रहे ।

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में क्रुणाल ने जानिए क्या कहा



“मैं अच्छी गेंदबाजी कर रहा हूं।  पिछले 7-8 महीनों से गेंदबाज़ी को लेकर कड़ी मेहनत करता आ रहा हूँ । यह मेरे पिछले 7-8 महीनों की मेहनत है जो रंग ला रही है । गेंदबाज़ी को और बेहतर बनाने के लिए मैंने राहुल सांघवी की मदद ली  और उसका परिणाम अब देखा जा सकता है ।

कई बार जब आप क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट में खेलते हैं  तो आपको बहुत सी चीजों का एहसास नहीं होता है। मैं अपनी गेंदबाज़ी को और बेहतर करने के लिए काम कर रहा हूँ जहाँ पकड़ और ऊंचाई से गेंद छोड़ने की पूरी कोशिश कर रहा हूं जिससे की बल्लेबाज़ को गेंद पढ़ने में परेशानी आये ।



 

मैंने राहुल सांघवी की मदद ली और यह काम कर गया। बल्लेबाजी के विषय में बोलना चाहुगा की बल्लेबाज़ी मेरे दिल के करीब है। मुझे पता है की मैं बल्ले से ज्यादा योगदान नहीं दे रहा हूं लेकिन यह एक लंबा टूर्नामेंट है और आगे जाकर मैं बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन करता दिखाई दूंगा ।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here