आईपीएल 2022 का 47वाँ मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया । जहाँ इस मैच को 7 विकेट से जीत कोलकाता ने अपनी प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को बचा कर रखा है । कोलकाता ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला लिया .
बल्लेबाज़ी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुक़सान पर 158 रन बनाए. जिसके जवाब में कोलकाता की टीम ने टीम ने 19.1 ओवरों में 3 विकेट के नुक़सान पर 158 रन बना कर 7 विकेट से जीत दर्ज की.
हेटमायर ने आखिरी में आकर खेली आतिशी पारी
हेटमायर ने आखिरी में आकर ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 13 गेंद में नाबाद 27 रन बनाए। हेटमायर की पर हीटिंग की बदौलत राजस्थान की टीम 150 रनों का आंकड़ा पार करने में कामयाब हुई। अनुभवी गेंदबाज टिम साउदी को भी शिमरोन हेटमायर ने आड़े हाथों लेकर जमकर कुटाई कर दी। वहीँ अगर बल्लेबाज़ी के लिए पहले उतारते तो राजस्थान का स्कोर 15-20 रन अधिक होता ।
केकेआर के गेंदबाज की कसी हुई गेंदबाज़ी ने राजस्थान के कई दिग्गज बल्लेबाजों को रन बनाने का मौका नहीं दिया । जहाँ देवदत्त और बटलर सस्ते में आउट हुई । वहीँ संजू ने भी 49 गेंद पर 54 रन बनाये । लेकिन आखिरी ओवरों में वेस्टइंडीज के इस हॉफ़नमौला बल्लेबाज़ को रोकना असंभव हो गया जहाँ राजस्थान रॉयल्स के इस छोटे कद के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर ने छक्कों की बरसात सऊदी के ओवर में कर दी ।
19 वें ओवर में जमकर की धुनाई
टीम साउदी को टारगेट करते हुए 19 वें ओवर में हेटमायर ने पहले 2 गेंदों पर लेग साइड की ओर लंबा छक्का लगा अपनी मंशा जाहिर कर दी ।. शिमरोन हेटमायर का दूसरा छक्का सबसे लम्बा 91 मीटर का रहा ।टीम साउदी को 2 गेंद पर छक्का लगने के बाद हेटमायर को छकाने के लिए अपनी लाइन और लेंथ में परिवर्तन करना चाहा और दिशा से भटके और वाइड बॉल भी फेंकी इसके उपरांत हेटमायर ने 6 रन भाग कर पुरे किये ।
2 लगातार छक्का
— Abhishek Kumar (@CricketKeTagde) May 3, 2022







