(INDVSWIT20) : भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे के लिए कैरेबियन की सरजमी पर पहुंच चुकी है ,जहां भारतीय टीम दो टेस्ट मैच तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के साथ पांच t20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी ।वहीं बीसीसीआई ने बीती रात 15 सदस्य की t20 इंटरनेशनल टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले पांच मुकाबलों के लिए ऐलान कर दिया है ।मजेदार बातें की इस टीम में रिंकू सिंह को जगह नहीं दी गई है वहीं तिलक वर्मा को उनसे पहले तरजीह देने के बाद रिंकू सिंह के परम मित्र नितीश राणा का गुस्सा साफ़ झलका जहाँ उनका ट्वीट बवाल मचा रहा है।
रिंकू सिंह को टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं मिली जगह
ipl 2030 में रिंकू सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया ।जहां खेले गए 14 मुकाबला में रिंकू सिंह ने 474 रन 59.25 के औसत से ठोके वहीं उन्होंने कुल 149.52 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से फिनिशर की भूमिका अदा की। जहां इस साल रिंकू के बल्ले से 29 छक्के निकले जिसमें गुजरात के खिलाफ लगातार 5 गेंद पर 5 छक्का नए रिकॉर्ड के रूप में उभरा। वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका चयन ना होना अपने आप में कई सवाल खड़ा करता है।
नीतीश राणा का फूटा गुस्सा

नीतीश राणा और इरफान पठान ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए चुनी गई t20 टीम के चुनाव के बाद अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की ।जहां नितीश राणा और रिंकू सिंह बेहद अच्छे दोस्त माने जाते रहे हैं । वहीँ नितीश राणा ने ट्वीट के माध्यम से अपनी भड़ास निकाली , लिखा कि बुरे दिन अच्छे दिनों का निर्माण करते हैं हालांकि उनके शब्दों से यह साफ है कि वह टूटे हुए हैं हालांकि फैंस का मानना है कि यह ट्वीट वे अपने परम मित्र रिंकू सिंह के लिए लिखा है। दूसरी तरफ भारत के पूर्व गेंद बाज इरफान पठान ने भी रिंकू सिंह के नाम का चयन ना होने के बाद ट्वीट किया है।
नीतीश राणा का ट्वीट
बुरे दिन बेहतर दिनों का निर्माण करते हैं।
— Nitish Rana (@NitishRana_27) July 5, 2023
इरफान पठान का ट्वीट
इरफ़ान ने ट्वीट कर लिखा की “रिंकू सिंह का समय जल्द आएगा…
Rinku Singh’s time will come sooner…
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) July 5, 2023







