केवल 20 लाख में लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़े 22 वर्षीय आयुष ने दिखाया दम, जानिए कौन हैं आयुष

0
141
views
22 year old Ayush associated with Lucknow Super Giants for only 20 lakhs, know who is Ayush
PC: IPLT20/Twitter

आईपीएल 2022 का चौथा मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। जहां ।गुजरात टाइटंस ने मैच को 5 विकेट से अपने नाम किया।  वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के 22 वर्षीय आयुष बदोनी ने अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे। जहां एक समय 29/4 हो चुकी लखनऊ को उबार कर उन्हें सम्मानजनक स्तिथि तक आयुष ने पहुंचने में बेहद अहम भूमिका अदा की। आयुष ने 4 चौके और 3 लाजवाब छक्के की मदद से 54 रन की पारी खेली और टीम का स्कोर 158/6 लेकर गए। जहाँ उन्होंने ग्राउंड के चारों ओर शॉट खेला ।

महज 20 लाख में बने लखनऊ का हिस्सा, गंभीर ने पहचानी प्रतिभा

इस साल आईपीएल के मेगा ऑक्शन में लखनऊ के मेंटर गौतम गंभीर ने इस प्लेयर पर अपना दाव खेल इस प्रतिभा को लखनऊ टीम का हिस्सा बनाया और आयुष ने भी गंभीर को ठीक साबित किया। जहां मौके पर आयुष खरे उतरे। जहां आईपीएल में अपना पहला मैच खेलते हुए 41 गेंद पर ताबड़तोड़ 54 रन की पारी खेली।

उत्तराखंड के हैं आयुष

 

गौरतलब है की आयुष उत्तराखंड के हैं लेकिन वह घरेलू क्रिकेट दिल्ली की ओर से खेलते हैं। वहीं उनकी शॉट रेंज काफी अच्छी है। कभी आयुष ने सोचा नहीं था की पदार्पण मैच में उन्हें मौका मिलेगा। जहां उन्होंने अपने नर्वस होने की बात भी साझा की।


वहीं लोकेश राहुल ने भी इस प्रतिभावान प्लेयर के लिए कहा की उनका शॉट रेंज काफी अच्छा है  वे 360 डिग्री पर खेल सकते हैं। लिहाजा लखनऊ के लिए काफी सकारात्मक होने वाला है यह सीजन। वहीं टायलेट मीट ऑपर्चुनिटी की मिशाल बन सकते हैं आयुष।

एशिया कप अंडर 19 कप में मचा चुके हैं धमाल

जब जब आयुष को मौका मिला उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। जहां उन्होंने साल 2018 में ऐशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ 28 गेंद में 52 रन बनाए थे। मौके मिलने पर वे अच्छा प्रदर्शन करने की काबिलियत रखते हैं। जहां वे दिल्ली की ओर से रणजी टीम का भी हिस्सा हैं।

मैच में मिले ये अवार्ड

अपने पदार्पण मैच में ही आयुष बदोनी ने सुर्खियां बटोरी जहां उन्हें उनकेडेमी लेटस क्रैक इट सिक्स अवार्ड से नवाजा गया और ट्रॉफी के साथ एक लाख की धनराशि भी दी गई।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here