GT vs LSG: कुणाल के हाथों आउट होने के बाद जानिए हार्दिक ने क्या कहा, वीडियो हुआ वायरल

0
172
views
GT vs LSG: Know what Hardik said after being dismissed by Kunal, the video went viral
PC: Twitter

आईपीएल 2022 का चौथा मुकाबला लखनऊ सुपरजाइंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया । इस मैच में गुजरात टाइटंस में लखनऊ को 5 विकेट से हरा दिया ।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 158 रन बनाए, जिसके जवाब में गुजरात टाइटंस ने 19.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया। मैच में सबसे दिलचस्प बात यह रही कि गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को लखनऊ सुपरजाइंट्स टीम में बतौर ऑलराउंडर खेल रहे उनके भाई कुणाल पांड्या ने आउट किया ।भाई ने भाई को एक मैच में आउट किया इस पर पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में हर्षा भोगले द्वारा पूछे जाने पर हार्दिक पांड्या ने सटीक जवाब दिया ।

 

वीडियो : कुणाल पांड्या के द्वारा आउट होने पर हार्दिक पांड्या ने दिया बयान

इस मैच को गुजरात टाइटंस ने 5 विकेट से जीत लिया पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन पर हर्षा भोगले के पूछे जाने पर हार्दिक पांड्या ने कहा कि अब फैमिली न्यूट्रल रहेगी जहां कुणाल ने मुझे आउट किया और मैंने इस मैच को जीत लिया तो अब कोई दिक्कत की बात नहीं है सभी खुश हैं।

हार्दिक को आउट करने पर कुणाल पांड्या ने अपने चेहरे पर रख लिया था हाथ

मतलब है कि हार्दिक पांड्या कुणाल पांड्या ने मनीष पांडे के हाथों कैच करवाया जब उनका स्कोर 33 रन था आउट करने के उपरांत कुणाल ने अपने चेहरे पर हाथ रख दिया वही हार्दिक पांडे पर बेहद नाखुश नजर आए।

कॉमेंटेटर और पूर्व गेंदबाज इरफान पठान ने भी की टिप्पणी

गौरतलब है कि आई पी एल 2022 के मुख्य क्रिकेट विशेषज्ञ, पूर्व प्लेयर व कॉमेंटेटर इरफान पठान ने कमेंट्री बॉक्स में यह साझा किया कि उनके साथ भी है परेशानी आती थी, जब यूसुफ पठान के साथ में खेलते थे और जब वह उन्हें आउट करते थे। कुछ ऐसा ही माहौल बनता था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here