” CSK के प्लेयर होने की मिल रही है ऋतुराज गायकवाड को सजा”, WI के खिलाफ T20I में नहीं हुआ चयन तो भड़के फैंस

0
299
views

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बीती रात वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले पांच मैचों की  t20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए भारतीय 15 सदस्य टीम का ऐलान कर दिया है ।वहीं कुछ नाम हैरान करने वाले हैं तो कुछ नाम के ना होने से फैंस में अच्छा खासा नाराज है ।वही t20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड और रिंकू सिंह के नाम ना होने से फैंस बेहद नाखुश हैं एवं अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। आपको बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच t20 अंतरराष्ट्रीय मैच की टी 20 i श्रृंखला का आगाज 3 अगस्त से होने जा रहा है जिसके बाद भारतीय टीम बैक टू बैक 5 मुकाबला खेलती नजर आएगी।

ऋतुराज गायकवाड का नहीं हुआ टी 20 सीरीज के लिए चयन

Rituraj Gaikwad is being punished for being a CSK player, not selected for T20I against WI
PC: IPLT20

आईपीएल 2023 में खेले गए कुल 16 मुकाबलों में ऋतुराज गायकवाड ने 590 रन बनाए ,उनका औसत 42.1 का रहा ।   स्ट्राइक रेट की बात की जाए तो ऋतुराज गायकवाड़ ने 147.50 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की , जहाँ उनके बल्ले से 30 चौके और 46 चौके निकले वहीं उन्होंने 4 अर्धशतकीय पारी भी खेली। इसके बावजूद उनका चयन वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले पांच  टी20 श्रृंखला में नहीं किया गया जिसके बाद फैंस  बेहद आक्रोश में नजर आ रहे हैं।

सीएसके की टीम में होने की वजह से नहीं मिला मौका?

फैंस सेलेक्टर्स पर काफी भड़के हुए हैं। जहां चेन्नई की टीम को पांचवी बार चैंपियन बनने में ऋतुराज की अहम भूमिका निभाई इसके साथ ही ऋतुराज ने अपने जबरदस्त प्रदर्शन से सबका दिल जीता । वहीं फैंस का कहना है की चेन्नई की टीम के साथ रहने की वजह से उन्हें टीम इंडिया में मौका नहीं मिल रह है।



 

वहीं ईशान किशन के टीम पर चुनाव पर भी फैन ने सवालिया निशान लगा दिया हैं। दूसरी तरफ रिंकू सिंह के नाम ना आने से फैंस नाराज हैं। हालाकि ऋतुराज को TEST  टीम में जगह दी गई है लेकिन वंडे मैच में केवल 3 मुकाबले होने हैं और टी 20 में 5 वहीं देखना दिलचस्प होगा कि ऋतुराज को कितने मुकाबले खेलने मिलते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here