“डेथ ओवर्स में जब वो गेंदबाजी करता है तो धोनी और हार्दिक का बल्ला भी हो जाता है खामोश”

0
175
views
When he bowls in the death overs, Dhoni and Hardik's bat also becomes silent.
PC: IPL/BCCI

आईपीएल 2022 के बाद क्रिकेट फैंस को 9 जून से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच ब्लॉक बस्टर हिट मिलने जा रहा है । जहाँ  भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 घरेलू श्रृंखला के आगाज के साथ भारत में फिर से एक छोटे से गैप के बाद क्रिकेट लौटेगा ।



विराट कोहली , रोहित शर्मा और बुमराह को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने दक्षिण अफ्रीका सीरीज में आराम देने के बाद पहले ही 18 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है । जहाँ आईपीएल में कुछ अच्छे प्रदर्शन का लाभ कुछ अनकैपेड प्लेयर को मिला है ।

इस टीम में जहाँ उमरान मलिक को मौका मिला है वहीँ पंजाब किंग्स के स्टार गेंदबाज़ 22 वर्षीय  युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी टीम इंडिया में जगह दी गई है । इस श्रृंखला में किन किन गेंदबाज़ों को जगह मिलती है यह देखना  दिलचस्प होने वाला है ।



इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह के मुरीद हो गए हैं । जहाँ उन्होंने अर्शदीप को तुरुप का इक्का बताते हुए कहा की इस गेंदबाज़ को पुरे 5 मैच में टीम इंडिया के चयनकर्ता को जरूर भरोसा दिखाना चाहिए । आईपीएल 2022 में अर्शदीप सिंह ने विकेट जरूर कम लिए लेकिन चयनकर्ताओं को जरूर खुश किया । जहाँ उन्होंने अपने सधी हुई लाइन लेंथ से दिग्गज प्लेयर्स पर दवाब बनाया जिसका लाभ दूसरे गेंदबाज़ों को मिला ।

When he bowls in the death overs, Dhoni and Hardik's bat also becomes silent.
PC: IPL/BCCI

इरफान पठान कहा की ‘अर्शदीप सिंह को दिग्गज और आतिशी बल्लेबाजों के बल्ले को खामोश कैसा रखा जाये वो रहस्य पता है । जहाँ कब उन्हें अपने लेंथ के साथ स्लोवेर गेंद और किस लेंथ पर डालनी है वो उन्हें बखूबी पता है । यही नहीं  जब  डेथ ओवर्स में गेंदबाजी करने के दौरान उन्होंने चेन्नई के फिनिशर धोनी और हार्दिक जैसे आतिशी बल्लेबाज़ों को ताबड़तोड़ यॉर्कर्स से परेशान किया वह आईपीएल में कौन भूल सकता है । लिहाजा अर्शदीप स्मार्ट क्रिकेटर हैं और उनकी पकड़ बेहद मजबूत है ।



बाएं हाथ के गेंदबाज की तलाश टीम इंडिया कर रही है जहाँ अर्शदीप बेहतर विकल्प के रूप में सामने आ सकते हैं । इरफान पठान ने कहा कि चयनकर्ताओं टीम इंडिया के भविष्य के साथ वर्ल्ड कप के लिहाज से भी अरसदीप को परखने की जरूर  सोच रहे हैं ।

बाएं हाथ के इस गेंदबाज को टीम में शामिल किया है, क्योंकि लेफ्ट आर्म के इस गेंदबाज़ के पास वो काबिलियत है की वह सटीक यॉर्कर से विपक्षी टीम का काम तमाम कर सकता है ।



आईपीएल 2022 में अर्शदीप सिंह ने कुल  38 यॉर्कर फेंकी थी जो की बुमराह और नट राजन से कही अधिक रही । अर्शदीप सिंह ने पंजाब की तरफ से खेलते हुए कुल 14 में 10 विकेट चटकाए वहीँ उनका इकोनॉमी रेट 7.70 रहा है. साफ़ जाहिर है की वे विपक्षी टीम पर डॉट गेंद डालकर उनपर अतिरिक्त दवाब बनाने में माहिर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here