भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची के मैदान पर भारती टीम ने इंदौर में हुए पहले वंडे मैच की हार का बदला ले लिया हैं ।जहां भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज के रोमांच को बनाए रखा है। जहां टॉस हारने के बाबजूद भारतीय टीम ने जीत दर्ज की। पहले बैटिंग करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में 278 रन बनाए। जहां भारतीय टीम ने 45.5 ओवर में 282 रन बनाकर मैच को 7 विकेट से जीत लिया है। वहीं इस मैच में इशान किशन , श्रेयस और सिराज के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम ने श्रृंखला को बराबरी पर ला छोड़ा है। लिहाजा अब निर्णायक मुकाबला 11 अक्टूबर को दिल्ली में खेला जाएगा। वहीं इस मैच में जहां इशान किशन शतक से 7 रन चूके और 93 रन पर आउट हुए वहीं श्रेयस ने नाबाद 113 रन की पारी खेली।
श्रेयस और इशान की जबरदस्त जुगलबंदी
N

श्रेयस और इशान किशन ने भारतीय टीम को मजबूत नीव प्रदर्शन की। जहां श्रेयस और इशान ने तीसरे विकेट के लिए 166 रन की साझेदारी निभाई। वहीं श्रेयस ने 113 और इशान ने 93 रन ठोकर वनडे में अपना सर्वाधिक स्कोर भी बनने का गौरव प्राप्त किया।
मैन ऑफ़ द मैच बने श्रेयस

श्रेयस को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया जहां उन्होंने 111 गेंद में 113 रनों की पारी खेली जिसके लिए उन्हें 100000 रुपए की राशि दी गई।
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन पर कही यह बात

श्रेयस ने मैन ऑफ़ द मैच के खिताब पाने के बाद यह खुलासा किया विकेट बैटिंग के लिए अनुकूल थी। जहां गेंद बल्ले पर शानदार आ रहा था। इशान के साथ मैने तय किया की हम साझेदारी निभायेगें और गेंद को उनकी अनुसार खेलगें। मैं वो नहीं हूं जो गेंदबाज के अनुसार बदलता हूं अपने इंस्टिंस के अनुसार अपना गेम प्लान बनाता हूं और मुझे अपने आप पर पूरा भरोसा है। हमें केवल एक दिन का आराम मिला है वहीं 11 तारीख को पुनः मैच है।







