“ट्रस्टेड प्लेयर ऑफ द मैच “ बने इशान किशन कहा ” शतक चूकने का गम नहीं,जीत में योगदान करने का गर्व है”

0
81
views
Trusted Player of the Match, Ishan Kishan said,
PC: BCCI

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची में आयोजित हुए दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारतीय टीम ने पलटवार करते हुए 7 से मैच को जीतकर श्रृंखला में वापसी कर ली है ।जहां निर्णायक मुकाबला दिल्ली में एक 11 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा ।टॉस हारकर भारतीय टीम ने क्षेत्ररक्षण किया जहां पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 278 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 45. 5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 282 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया, हालांकि लोकल ब्वॉय ईशान शतक से चूके  लेकिन श्रेयस ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अपना दूसरा शतक पूरा किया।

इशान किशन (Ishan  Kishan)मात्र 7 रनों से शतक से चूके

Trusted Player of the Match, Ishan Kishan said, "I am proud to contribute to the victory, not the sorrow of missing a century".
PC: BCCI

लोकल बॉय इशान किशन ने ताबड़तोड़ अंदाज से खेल का प्रदर्शन किया। जहां तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे इशान किशन ने 84 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 7 छक्कों की मदद से 110 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 93 रन की बहुमूल्य योगदान दिया। इशान किशन की पारी से ना केवल श्रेयस अय्यर को अधिक देर तक बल्लेबाजी करने का मौका मिला वहीं भारतीय टीम भी मजबूत स्थिति में पहुंची। जहां भारत के 2 विकेट 48 रनों पर ही गिर चुके थे ।जहां शिवमंगल 28 और शिखर धवन 13 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन वापस लौट चुके थे।

इशान किशन ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कही है बात

Trusted Player of the Match, Ishan Kishan said, "I am proud to contribute to the victory, not the sorrow of missing a century".

एसीसी ट्रस्टेड प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए इशान किशन को ₹100000 की धनराशि व ट्रॉफी दी गई ।जहां ईशान किशन से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वे चाहते थे कि उनका पहला शतक उनके होम टाउन में आए लेकिन शतक ना बनने के गम से ज्यादा उन्हें इस बात की खुशी है कि उनके योगदान से भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है ।

जहां उनकी यह बात करोड़ों फैंस के दिलों को छू चुकी है एवं उनकी तारीफ में सोशल मीडिया पर जमकर की जा रही हैं ।जहां लोकल ब्वॉय इशान किशन ने अपने निजी शतक से अधिक देश के लिए बहुमूल्य योगदान देने की बात कर करोड़ों दिलों को जीत लिया है। इशान ने कहा कि टीम जीत चुकी है तो शतक चूकने पर कोई दिक्कत की बात नहीं। जीत के लिए दिया गया योगदान बहुमूल्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here