आईपीएल 2022 का 47 वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच वानखेडे स्टेडियम मुंबई में खेला जा रहा है । जहाँ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 152 रन बना है। जहां जीत के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 153 रनों का लक्ष्य रखा है। इस मैच में एक बार फिर रिंकू सिंह की चर्चा उनके कैच की वजह से हो रही है जिसकी पूरी जानकारी आगे दी गई है।
आई पी एल 2022 मैं गुजरात टाइटंस के खिलाफ रिंकू सिंह को कोलकाता नाइट राइडर्स में जगह दी थी जहां उन्होंने चार कैच लेकर सनसनी मचा दिया था ,वही राजस्थान वालों से खेला भी उन्होंने संजू सैमसंग का शानदार कैच लेकर राजस्थान के खेमे में हलचल मचा दी । उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से आने वाले रिंकू सिंह ने फील्डिंग के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए कई रन भी मैच में बचाएं।
शुरुआती झटकों के बाद संभला राजस्थान
गौरतलब है कि तीसरे ओवर में राजस्थान में देवदत्त के रूप में अपना पहला विकेट गंवा दिया था। जहां देवदत्त 2 रन के स्कोर पर आउट हुए। वही पावर प्ले में राजस्थान ने 1 विकेट के नुकसान पर 38 रन बनाए थे, फॉर्म में चल रहे हैं जॉस बटलर इस मैच में कमाल नहीं कर पाए जहां वह 25 गेंदों का सामना करते हुए 22 रनों पर टिम साउदी की गेंद पर लांग ऑन पर खड़े मावी द्वारा कैच आउट कराए गए। दूसरे विकेट के लिए सैमसंग और बटलर के बीच 48 रनों की अहम साझेदारी हुई।
संजू सैमसंग ने खेली कप्तानी पारी
संजू सैमसंग ने कोलकाता के खिलाफ अपना आईपीएल करियर का 17 वां अर्धशतक पूरा किया ।जहां संजू सैमसंग ने 49 गेंदों का सामना करते हुए 54 रन की पारी खेली। वहीं रन गति को तेज करने के चक्कर में वह शिवम मावी की गेंद पर अपना कैच रिंकू सिंह को दे बैठे। हेटमायर ने 13 गेंदों पर 2 छक्के और एक चौके की मदद से 27 रन बनाए एवं टीम का स्कोर 150 के ऊपर पहुंचाया।
रिंकू सिंह ने लिया संजू सैमसंग का शानदार कैच
— Jeny (@AlieJeny) May 2, 2022
शिवम मावी की गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर पहुंचाने के चक्कर में संजू सैमसंग ने हवाई शॉट खेला। जहां गेंद बहुत ऊपर गई वही मिडविकेट पर खड़े रिंकू सिंह ने गेंद पर अपनी नजर बनाए रखी और बेहद कठिन कैच को आसान बनाते हुए संजू सैमसंग को पवेलियन वापस भेजा।







