SRH vs GT: राशिद-तेवतिया का धमाल, 5 विकेट की जीत से गुजरात बना नंबर-1, साहा भी चमके, टूटे ये 5 रिकॉर्ड, अंकतालिका में बदलाव

0
161
views
SRH vs LSG: Rashid-Tevatia's victory, Gujarat became number-1 with a 5-wicket victory, Saha also shone, these records were broken, changes in the points table
PC: IPL/BCCI

आईपीएल 2022 का 40 वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेला गया ।जहां रोमांच से भरपूर इस मैच में आखिरी गेंद पर राशिद खान ने छक्का जड़कर गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से सनराइजर्स पर जीत दिलाई। इसके साथ ही अंक तालिका में गुजरात टाइटंस राजस्थान रॉयल्स को पछाड़ नंबर वन टीम बन चुकी है।

आखिरी 12 गेंदों पर चाहिए थे गुजरात को 35 रन



गुजरात को जीत के लिए आखिरी 12 गेंदों पर 35 रनों की दरकार थी। जहां नटराजन और मार्को येन्सन को राशिद खान और राहुल तेवतिया ने जमकर धोया। जहां पहले नटराजन के 19 वें ओवर में 13 रन जड़े  वही उसके बाद मार्को येन्सन के ओवर में 25 रन बनाकर मैच को गुजरात के नाम कर दिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। जा अभिषेक शर्मा ने 42 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्के की मदद से 65 रन की पारी खेली। वहीं एडेन मार्करम में ने 40 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्के की मदद से 56 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली ।अंत में आये  शशांक सिंह ने 6 गेंदों पर 3 छक्के और एक चौके की मदद से ताबड़तोड़ 25 रन की पारी खेलकर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का स्कोर 195 तक पहुंचाया।



गुजरात की गेंदबाज़ी

गुजराती गेंदबाजी की बात की जाए तो मोहम्मद शमी सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 4 ओवर में 30 रन देकर तीन सफलता अर्जित की यश जोसेफ को एक-एक सफलता हाथ लगी।

सलामी बल्लेबाज रिद्धिमान साहा का कमाल

पहाड़ नुमा लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात ट्रेक्टर के सलामी बल्लेबाज रिद्धिमान साहा और शुभम गिल ने ताबड़तोड़ शुरुआत दी जहां रिद्धिमान साहा ने 38 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और एक छक्के की मदद से 68 रन की शानदार पारी खेलकर गुजरात की जीत की नींव रखी वहीं शुभमन गिल ने 22 रनों की पारी खेली।

राशिद खान और राहुल की ऐतिहासिक पारी



पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए राहुल  ने एक बार फिर से अपने हाथ खोले एवं 21 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के की मदद से 40 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं राशिद खान ने 11 गेंदों पर ताबड़तोड़ 4 छक्के जड़कर आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मैच को गुजरात के नाम कर दिया।

उमरान मलिक ने लिया विकेटों का पंजा

SRH vs LSG: Rashid-Tevatia's victory, Gujarat became number-1 with a 5-wicket victory, Saha also shone, these records were broken, changes in the points table
PC: IPL/Twitter

सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज  उमरान मलिक ने कहर बरपाया। जहाँ उन्होंने  4 ओवर में 25 रन देकर पांच विकेट चटकाए । वही सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से केवल उमरान मलिक ही विकेट लेने में सफल हो पाए। जहाँ  उन्होंने  अपनी रफ्तार से गुजरात के दिग्गज बल्लेबाजों को धराशाई कर काफी सुर्खियां बटोरी। इमरान मलिक को 5 विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

टूटे ये रिकॉर्ड

1-20वें ओवर में एक बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक रन (सफल रनचेज)

22 – रोहित बनाम केकेआर (2009)
22 – धोनी बनाम पीबीकेएस (2016)
20 – अक्षर बनाम सीएसके (2020)
18 – राशिद बनाम SRH (2022)* 

2-आईपीएल में सबसे कम उम्र का 5 विकेट लेने वाला प्लेयर

21yr 204 दिन  – जयदेव उनादकट
22yr 127 दिन – अल्ज़ारी जोसेफ
22yr 157 दिन  – उमरान मलिक*

3- वानखेड़े में यह केवल दूसरी बार हुआ जब किसी गेंदबाज़ ने आईपीएल में 5 विकेट चटकाए हों । ऐसा करने वाले हरभजन रहे हैं (5/18) रहे हैं उनके बाद उमरान मालिक ऐसे प्लेयर बने ।

4-आईपीएल के एक सफल लक्ष्य के 20वें ओवर में सर्वाधिक छक्के

3: राशिद खान बनाम SRH (2022)*
3: अक्षर पटेल बनाम सीएसके (2020)
3: एमएस धोनी बनाम पीबीकेएस (2016)

5-आईपीएल में SRH के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का प्रदर्शन

5/19 – भुवनेश्वर कुमार
5/25 – उमरान मलिक*
4/11 – मोहम्मद नबी

अंक तालिका में उलटफेर

IPL 2022 Points Table after match 40

गुजरात टाइटंस के शानदार प्रदर्शन के बाद अंक तालिका में राजस्थान रॉयल को पछाड़ गुजरात टाइटंस 14 अंकों के साथ पहले पायदान पर काबिज हो चुकी है ।वही पहले स्थान से फिसलकर राजस्थान रॉयल्स 12 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है ।तीसरे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद 10 अंकों के साथ है। चौथे पायदान पर लखनऊ सुपरजाइंट्स 10 अंकों के साथ है ।पांचवें स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 10 अंकों के साथ है ।छठे स्थान पर पंजाब के 8 अंकों के साथ, सातवें स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स छह अंकों के साथ है ।कोलकाता नाइट राइडर्स छह अंकों के साथ आठवें पायदान पर है ।चेन्नई सुपर किंग 4 अंकों के साथ नौवें पायदान पर है। मुंबई इंडियंस बिना कोई खाता खोले दसवें स्थान पर है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here